Mahindra Bolero को पछाड़ने के लिए नए अवतार मे आ रही है Tata Sumo, दमदार इंजन के साथ जबरदस्त माइलेज, जानिए इसकी कीमत
ऑटो सेक्टर में टाटा का एक अलग रुतवा है। टाटा लगातार नई कारें बाजार में पेश कर रही है। टाटा जल्द ही अपनी लोकप्रिय कार टाटा सूमो को नए अवतार में बाजार में लॉन्च करने जा रही है।

Tata Sumo: ऑटो सेक्टर में टाटा का एक अलग रुतवा है। टाटा लगातार नई कारें बाजार में पेश कर रही है। टाटा जल्द ही अपनी लोकप्रिय कार टाटा सूमो को नए अवतार में बाजार में लॉन्च करने जा रही है। यह कार भी पावरफुल इंजन के साथ पेश की जाएगी। इस कार में आपको कई नए फीचर्स भी देखने को मिलने वाले हैं।
नई टाटा सूमो का दमदार इंजन
आपको बता दें कि टाटा सूमो में आपको दमदार इंजन देखने को मिलता है। इसे ध्यान में रखते हुए टाटा सूमो में आपको 2936 सीसी का डीजल इंजन मिलने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि इससे पहले यह भारतीय बाजार में कब मौजूद था। उस वक्त इसका माइलेज 15 किलोमीटर प्रति लीटर था। इंजन में अपडेट के चलते आपको इस कार के माइलेज में भी बदलाव देखने को मिलने वाला है।
नई Tata Sumo के स्मार्ट फीचर्स
नई टाटा सूमो में आपको कई बड़े अपडेट देखने को मिलने वाले हैं। इसमें क्रूज़ कंट्रोल, एडीएएस, सनरूफ, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, बड़ी स्क्रीन म्यूजिक सिस्टम, हैंड्स-फ्री मोबाइल फोन रिसेप्शन, छत पर लगे एसी, फॉग लैंप, पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो जैसे फीचर्स हैं। कंपनी इसे कई वेरियंट में भी लॉन्च करेगी।
नई Tata Sumo कीमत
नई टाटा सूमो की कीमत की बात करें तो इस कार की कीमत अभी उपलब्ध नहीं है। लोगों की डिमांड के आधार पर इस कार को दोबारा नए अवतार में लाया जा सकता है।
इस कार की अनुमानित कीमत 12 लाख के आसपास हो सकती है। इसका मुकाबला महिंद्रा बोलेरो, टाटा सफारी जैसी कारों से होने वाला है।