Haryana
Haryana News :हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की कार्यवाही शुरू,
हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ। आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र की कार्यवाही शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई।

Haryana News : हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र आज सुबह 11 बजे शुरू हुआ। आज से शुरू हो रहे मानसून सत्र की कार्यवाही शोक प्रस्ताव के साथ शुरू हुई। हरियाणा का विधानसभा का मानसून सत्र शुरू हुआ।
बैठक हंगामेदार होने की संभावना है क्योंकि विपक्षी दल हालिया सांप्रदायिक हिंसा और बाढ़ प्रभावित किसानों को मुआवजा समेत विभिन्न मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार को घेरने की कोशिश करेंगे।
भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कल शाम यहां कांग्रेस विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सत्र में उठाए जाने वाले मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
विधानसभा में विपक्ष के नेता हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सदन में हिंसा, बाढ़ प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा, बेरोजगारी और कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दे उठाएगी।