Big Breaking
Aditya L 1 :आदित्य एल-1 ने सफलतापूर्वक बदली दूसरी कक्षा,अब तीसरी कक्षा की बारी
भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 उपग्रह ने पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण पूरा कर लिया है।
Aditya L 1 :भारत के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल1 उपग्रह ने पृथ्वी की कक्षा बदलने का दूसरा चरण पूरा कर लिया है।
इसरो ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि बेंगलुरु के ISTRAC केंद्र से आदित्य L1 के पृथ्वी की कक्षा परिवर्तन का दूसरा चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया।
इसरो ने एक अपडेट में कहा कि दूसरे चरण को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद, आदित्य एल1 की 282 किमी x 40225 किमी की नई कक्षा है।
इसरो अब पांच दिन में आदित्य एल-1 को तीसरी कक्षा में लॉन्च करेगा। 10 सितंबर को 2.30 बजे आदित्य एल-1 तीसरी कक्षा में प्रवेश का प्रयास करेंगे।