Chandrayaan 3:इसरो ने चंद्रमा के सुदूर हिस्से की तस्वीरें की जारी,लैंडिंग स्पॉट खोज रहा विक्रम लैंडर
इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। अब सिर्फ 23 अगस्त का इंतजार है, जब भारत चांद पर लैंडिंग कर इतिहास रचेगा. अमेरिका, चीन और रूस के साथ भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।

Chandrayaan 3:अभी तक कोई भी देश चंद्रमा की दक्षिणी सतह तक नहीं पहुंच सका है, इसी उद्देश्य से इसरो ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 लॉन्च किया था। चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल अब चंद्रमा की सतह से महज 25 से 150 किलोमीटर की दूरी पर परिक्रमा कर रहा है।
इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 का दूसरा और अंतिम डीबूस्टिंग सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। अब सिर्फ 23 अगस्त का इंतजार है, जब भारत चांद पर लैंडिंग कर इतिहास रचेगा. अमेरिका, चीन और रूस के साथ भारत चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
इसरो ने रविवार, 20 अगस्त को एक्स पर एक वीडियो जारी किया, जिसमें 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान 3 की सॉफ्ट लैंडिंग की घोषणा की गई।
आज इसरो ने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरें इसरो के लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरे द्वारा ली गई चंद्रमा के सुदूर हिस्सों की तस्वीरें दिखाती हैं।
यह कैमरा SAC/ISRO https://sac.gov.in पर विकसित किया गया है। यह चंद्र रोवर को चंद्रमा की सतह पर उतरने और गहरी खाइयों का पता लगाने में मदद करता है।