Chandrayaan-3:चंद्रमा को चूमने की तैयारी में चंद्रयान-3,चंद्रयान-3 साउथ पोल पर करेगा लैंडिंग
भारत का चंद्रयान-3 आज इतिहास रचने के बेहद करीब है. जिस पल का देशवासियों को कई दिनों से इंतजार था वह आखिरकार दिन आ गया है।

Chandrayaan-3: भारत का चंद्रयान-3 आज इतिहास रचने के बेहद करीब है. भारत उस मंजिल तक पहुंचने जा रहा है जहां कई देश जाने से कतराते थे।
भारत का चंद्रयान-3 आज इतिहास रचने के बेहद करीब है. जिस पल का देशवासियों को कई दिनों से इंतजार था वह आखिरकार दिन आ गया है।
चंद्रयान 3 पहली बार चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है। यह चंद्रमा का वह हिस्सा है जिसे दुनिया के कई देश तलाशना चाहते हैं। भारत के पास अब एक अलग क्रांति लिखने का सुनहरा मौका है।
इसरो ने कुछ घंटे पहले एक और ट्वीट कर कहा है कि सब कुछ बिल्कुल ठीक है और विक्रम लैंडिंग के लिए पूरी तरह से तैयार है।
भारत का चंद्रयान-3 आज शाम करीबन 6 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला है। अब यह समझना जरूरी है कि चंद्रयान पलक झपकते ही लैंडिंग नहीं करने वाला है।
वह कछुए की तरह धीरे-धीरे चलेगा, जितना करीब जाएगा उसकी गति उतनी ही कम होगी।चंद्रयान 2 भी समय के साथ धीमा होने में विफल रहा और चंद्रमा की सतह पर उसकी हार्ड लैंडिंग हुई।
अब चंद्रयान 3 ने सभी पुरानी गलतियों से सीख ली है. इसीलिए भारत का चंद्र मिशन कभी भी जल्दबाजी में नहीं दिखा और हर चरण को पार कर गया।