Big Breaking

Gurmeet Ram Rahim:डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल के बाद आज शाम को फिर जाएंगे जेल

साध्‍वी रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की एक महीने की पैरोल आज पूरी हो गई है। अब वह जल्द ही वापस जेल में होंगे।

Gurmeet Ram Rahim:साध्‍वी रेप मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की एक महीने की पैरोल आज पूरी हो गई है। अब वह जल्द ही वापस जेल में होंगे।

डेरा प्रमुख को लेने के लिए रोहतक पुलिस डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम भी उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल डेरा प्रमुख बागपत के बरनावा आश्रम में हैं।

रोहतक, सोनीपत और उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर भी विशेष अलर्ट जारी किया गया है. शाम को जेल परिसर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी जाएगी।

बलात्कार के लिए 20 साल की सजा और हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा काट रहा राम रहीम आज रोहतक जेल लौटने के लिए तैयार है।

गुरमीत राम रहीम ने अपनी एक महीने की पैरोल पूरी कर ली है और शाम को किसी भी समय जेल में वापस जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button