Vastu Tips:इन आदतों से नाराज होती हैं माँ लक्ष्मी,कंगाल होने में नहीं लगता समय
जो लोग हमेशा लड़ाई-झगड़े करते रहते हैं या जिन घरों में अक्सर झगड़ा होता रहता है, वहां मां लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं।

Vastu Tips:धन की देवी माता लक्ष्मी का क्रोध मनुष्य को कंगाल बना देता है। वहीं अगर मां लक्ष्मी की कृपा हो तो धन-धान्य की कोई कमी नहीं होती। इसलिए मनुष्य को उन चीजों से दूर रहना चाहिए जो मां लक्ष्मी को नापसंद हैं।
हिंदू धर्म में देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने और धनवान बनने के उपाय बताए गए हैं। इसमें उन चीजों का भी जिक्र है जिनसे मां लक्ष्मी नाराज होती हैं। लक्ष्मी के रुष्ट होने से व्यक्ति दरिद्र हो जाता है।
मनुष्य को धन हानि, आय में कमी या रुकावट का सामना करना पड़ता है। वास्तु शास्त्र, ज्योतिष कुछ ऐसे कार्यों से बचने की सलाह देता है, जो मां लक्ष्मी को अप्रसन्न करते हैं और मनुष्य को गरीब बनाने में संकोच नहीं करते।
ये काम कभी न करें
कभी-कभी हम जाने-अनजाने ऐसे काम कर बैठते हैं जिससे हमें बहुत नुकसान होता है। ये घर की सुख-समृद्धि को भी नष्ट कर देते हैं।
लड़ाई-झगड़ा
जो लोग हमेशा लड़ाई-झगड़े करते रहते हैं या जिन घरों में अक्सर झगड़ा होता रहता है, वहां मां लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं। इसलिए कभी भी किसी को कठोर या अपशब्द नही कहना चाहिए। बुजुर्गों और महिलाओं का हमेशा सम्मान करना चाहिए ।
फटे पुराने कपड़े पहनना
कभी भी फटे कपड़े न पहनें। कई बार लोग फैशन के चक्कर में फटे कपड़े पहनते हैं। ऐसा करना आपको गरीबी की ओर ले जाता है।
सूर्यास्त के समय सोना
सूर्यास्त के समय कभी न सोयें। ऐसा माना जाता है कि इस समय देवी-देवता पृथ्वी पर विचरण करने आते हैं। यह समय घर में मां लक्ष्मी के आगमन का होता है। इसलिए कभी भी शाम के समय मे ना सोएं, ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपके घर में कभी नहीं आएगी।
अपने आस पास गंदगी रखना
गंदगी में रहना, गंदे कपड़े पहनना, आलस्य या किसी अन्य कारण से अपने शरीर या दांतों को गंदा रखना बहुत अशुभ होता है। मां लक्ष्मी को गंदगी पसंद नहीं होती है इसलिए खुद को, अपने घर को और अपने आस-पास को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए।