Big Breaking

Ladowal Toll Plaza Punjab : भारत के सबसे बड़े लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसानों का धरना जारी,आज भी वाहनो का टोल रहा फ्री

भारत के सबसे बड़े लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान टोल वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच किसानों ने दूसरे दिन भी टोल को वाहनों के लिए फ्री कर दिया है।

Ladowal Toll Plaza Punjab : भारत के सबसे बड़े लाडोवाल टोल प्लाजा पर किसान टोल वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच किसानों ने दूसरे दिन भी टोल को वाहनों के लिए फ्री कर दिया है।

किसानों का कहना है कि जब तक टोल कीमतें कम नहीं हो जातीं, वे अपना विरोध जारी रखेंगे। किसान प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।टोल फ्री करने से सरकार को एक दिन में बड़ा नुकसान हुआ है।

बताया जा रहा है कि पिछले दिन 40,000 वाहन टोल-फ्री सिस्टम से गुजरे, जिससे सरकारी खजाने को करीब 1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।Ladowal Toll Plaza Punjab

यह भी पढे :Kanchenjunga Express : आज सुबह करीब 08.30 बजे कंचनजंगा एक्सप्रेस और मालगाड़ी के बीच जबरदस्त टक्कर,मालगाड़ी के पायलट की मौत

लाडोवाल टोल पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा है। यहां कार की एक तरफ की टोल कीमत 220 रुपये है। खास बात यह है कि अगर किसी कार में फास्ट टैग नहीं है तो उसे सिर्फ एक राउंड ट्रिप के लिए 430 रुपये टैक्स देना पड़ता है। पिछले साल टोल में तीन गुना वृद्धि की गई है। इसी बात से किसानों में आक्रोश है।Ladowal Toll Plaza Punjab

किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए यहां पुलिस बल तैनात किया गया है।हालांकि इस दौरान टोल पर जाम नहीं लगा है, यातायात लगातार चल रहा है। बताया जा रहा है कि लुधियाना की डीसी साक्षी साहनी किसानों का धरना खत्म कराने के लिए टोल प्लाजा पर मौजूद हैं।

भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा, “टोल पर हमारा धरना अनिश्चितकालीन है।” इसे तभी हटाया जाएगा जब टोल दरें कम होंगी। “डीसी साक्षी साहनी से हमारी यही एकमात्र मांग होगी कि जब तक टोल दरें कम नहीं हो जातीं, तब तक टोल फिर से शुरू नहीं होने दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button