Big Breaking

Parliament Security Breach:संसद सुरक्षा चूक मामले में मास्टरमाइंड ललित झा की पुलिस रिमांड 5 जनवरी तक बढ़ा,

संसद सुरक्षा चूक मामले में मास्टरमाइंड कहे जाने वाले ललित झा की पुलिस रिमांड 5 जनवरी तक बढ़ा दी गई।

Parliament Security Breach:संसद सुरक्षा चूक मामले में मास्टरमाइंड कहे जाने वाले ललित झा की पुलिस रिमांड 5 जनवरी तक बढ़ा दी गई।ललित झा को पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद आज कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी रिमांड 5 जनवरी तक बढ़ा दी गयी।

इससे पहले चार अन्य आरोपियों सागर शर्मा, नीलम, मनोरंजन और अमोल की पुलिस रिमांड भी 5 जनवरी तक बढ़ा दी गई थी।

दिल्ली पुलिस ने आज हाई कोर्ट में याचिका दायर कर ट्रायल कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी, जिसमें नीलम से एफआईआर की कॉपी मुहैया कराने को कहा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button