Big Breaking

Punjab Youth Congress Protest: पंजाब में कानून व्यवस्था को लेकर चंडीगढ़ में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने छोड़ी वॉटर कैनन

Punjab Youth Congress Protest: पंजाब में कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस ने रविवार को चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया। चंडीगढ़ पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर पानी की बौछारें कीं.

Punjab Youth Congress Protest: पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर युवा कांग्रेस ने रविवार को चंडीगढ़ में विरोध प्रदर्शन किया. चंडीगढ़ पुलिस ने यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया.

कार्यकर्ता सेक्टर 15 स्थित पंजाब कांग्रेस भवन से मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करना चाहते थे, जहां ज्ञापन दिया जाना था, लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए कांग्रेस भवन के पास बैरिकेडिंग कर दी और प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछार की। कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में भी लिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास की ओर मार्च करते समय बैरिकेड पार कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार की।

कांग्रेस की युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब होने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवा कांग्रेस के कई नेताओं को भी हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मान के आवास की ओर बढ़ने से रोकने के लिए यहां पंजाब कांग्रेस भवन के पास बैरिकेड्स लगाए थे। जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड पार करने की कोशिश की तो पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें कीं।

‘पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ हम एकजुट हैं’
विरोध मार्च से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और आप सरकार के खिलाफ नारे लगाए. कांग्रेस की पंजाब युवा इकाई के प्रमुख मोहित मोहिंदरा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में एक आरोप लगाया कि आप सरकार के तहत राज्य में कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है।

उन्होंने कहा, ”पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था के खिलाफ हम एकजुट हैं। पंजाब में ‘आप’ सरकार की अक्षमता स्पष्ट है, लेकिन कांग्रेस एक सुरक्षित और बेहतर पंजाब बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button