Chankya Niti

Chanakya Niti: दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं दोस्त, ऐसे करें सच्चे दोस्त की पहचान

चाणक्य के अनुसार जो मनुष्य आपके सामने तो आपकी भलाई की बात करते हैं और पीठ पीछे आपकी बुराई करते है उनसे दूर रहना चाहिए क्योंकि ऐसे मनुष्य आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Chanakya Niti : चाणक्य ने चाणक्य नीति में व्यावहारिक जीवन के बारे में कई महत्वपूर्ण बातें बताई हैं, जो आज के जीवन मे भी लागू होती हैं। अगर इन बातों पर ध्यान किया जाए तो मनुष्य कई तरह की परेशानियों से बच सकता है।

चाणक्य के अनुसार किसी भी तरह का रिश्ता बनाते समय बहुत सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि जीवन में गलत मनुष्य का चुनाव आपके पूरे जीवन पर असर डाल सकता है।

चाणक्य नीति के अनुसार, कुछ मनुष्य ऐसे होते हैं जो जानवरों से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं और उनसे दूर रहने में ही भलाई है।

ऐसे दोस्त से दूर रहना चाहिए

गुस्सा करने वाले लोगो से
गुस्सा मनुष्य को अंदर से खोखला कर देता है, गुस्से में मनुष्य भूल जाता है कि वह जो कर रहा है वह सही है या गलत। चाणक्य नीति के अनुसार आपको गुस्सा करने वाले मनुष्य से दूर रहना चाहिए क्योंकि वे अपने गुस्से में आपको बड़ा नुकसान कर सकते हैं और आपके लिए परेशानी हो सकते हैं।

धोखेबाज लोगो से
चाणक्य के अनुसार जो मनुष्य आपके सामने तो आपकी भलाई की बात करते हैं और पीठ पीछे आपकी बुराई करते है उनसे दूर रहना चाहिए क्योंकि ऐसे मनुष्य आपको कभी भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।

स्वार्थी लोगों से
आचार्य चाणक्य के अनुसार स्वार्थी लोग कभी किसी का भला नहीं कर सकता इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए। स्वार्थी लोग केवल अपने बारे में सोचते हैं और अपनी भलाई के लिए आपको जोखिम में डाल सकते हैं। स्वार्थी लोगों से आपको धोखे के अलावा कुछ नहीं मिल सकता।

बात बात पर झूठ बोलने वाले लोगों से
चाणक्य के अनुसार आपको ऐसे मनुष्य से दूर रहना चाहिए जो हर बात पर झूठ बोलते हैं क्योंकि ऐसे मनुष्य आपको कभी भी किसी बड़ी मुसीबत में डाल सकते हैं।

झूठी तारीफ करने वाले लोगो से
चाणक्य के अनुसार जो लोग आपकी बहुत अधिक प्रशंसा करते हैं वे अक्सर अपने फायदे के लिए आपकी झूठी प्रशंसा करके अपना काम निकालने में लगे रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button