Monsoon Forecast 22 July 2024 : उत्तर भारत में सुबह की शुरुआत हुई उमस भरी गर्मी से साथ, आसमान में छाए हल्के काले बादल
चिलचिलाती गर्मी और बादलों की बे आवाजाही के बीच पिछले एक हफ्ते से बारिश की कमी के कारण उत्तर भारत में तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं।

Monsoon Forecast 22 July 2024 : चिलचिलाती गर्मी और बादलों की बे आवाजाही के बीच पिछले एक हफ्ते से बारिश की कमी के कारण उत्तर भारत में तापमान एक बार फिर बढ़ गया है। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं।
मौसम विभाग के ताजा अनुमान के अनुसार आज से मॉनसून फिर से रफ्तार पड़कने वाली है। जिस कारण हरियाणा, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होने की संभावना है।

30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। आज से मानसून के तेज होने की उम्मीद है। इस अवधि के दौरान हरियाणा और राजस्थान समेत उत्तर भारत में बारिश होने की संभावना है।
भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में मॉनसून ने फिर से सुपर सोनिक रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में भारी बारिश होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने कहा कि बंगाल की खाड़ी से एक निम्न दबाव प्रणाली लोपर नामक चक्रवात में बदल गई है। यह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर तेजी से बढ़ रहा है।Monsoon Forecast 22 July 2024
मानसून ट्रफ वर्तमान में सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर झुकी है। उम्मीद है कि अगले 2 से 3 दिनों तक यह इसी स्थिति में रहेगा। एक और ट्रफ समुद्र तल पर मौजूद है, जो गुजरात से लेकर केरल तक फैला हुआ है।

अगले 5 दिनों के दौरान हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।Monsoon Forecast 22 July 2024




































