Weather
Aaj Ka Mausam:देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश,सुबह छाया रहेगा कोहरा
उत्तर भारत की बात करें तो यहां सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है। वहीं, दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है।

Aaj Ka Mausam:नवंबर आते ही मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है। उत्तर भारत की बात करें तो यहां सुबह-शाम गुलाबी ठंड पड़ रही है। वहीं, दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास हो रहा है।
दक्षिणी भारतीय राज्यों में भारी बारिश जारी है। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट की उम्मीद नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक नवंबर में देश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक 3 नवंबर से तमिलनाडु, केरल और दक्षिणी कर्नाटक में बारिश का नया दौर शुरू होगा और 5 नवंबर तक जारी रहेगा हालाँकि, उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा।
ठंड का इंतजार करने वालों को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि भारत में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।