Neem Karoli Baba:अच्छे दिन आने से पहले ही दिखने लगते हैं ये संकेत, ऐसे करें पहचान
नीम करोली बाबा कहते हैं कि रंग-बिरंगी तितलियों का घर में आना भी एक शुभ संकेत माना जाता है।

Neem Karoli Baba:नीम करोली बाबा ने लोगों के कल्याण के लिए कई बातें कही हैं, जो आज भी लोगों का मार्गदर्शन करती हैं।
साथ ही नीम करोली बाबा ने कुछ ऐसे संकेत भी बताए हैं जो अगर किसी व्यक्ति को दिख जाएं तो इसका मतलब है कि उसकी किस्मत बदलने वाली है।
नीम करोली बाबा को 20वीं सदी के सबसे महान संतों में से एक माना जाता है। आध्यात्मिक गुरु के रूप में प्रतिष्ठित बाबा नीम करोली भगवान हनुमान के बहुत बड़े भक्त थे।
ऐसा माना जाता है कि नीम करोली बाबा ने हनुमान जी की आराधना करके कई चमत्कारी सिद्धियां प्राप्त की थीं। नीम करोली बाबा को मानने वाले लोग उन्हें हनुमान का अवतार मानते हैं।
उत्तराखंड में कांची धाम बाबा नीम करोली का आश्रम है, जहां देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी लोग आते हैं। बाबा नीम करोली के चमत्कारों की कहानियां सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।
साधु संतों का नजर आना
साधु संतों का नजर आना संकेत हैं कि इन्हें ईश्वर ने देवदूत बनाकर भेजा है। अगर आपको भी किसी संत के दर्शन होते हैं तो इसका मतलब है कि आपके जीवन से परेशानियां खत्म होने वाली हैं।
पशु-पक्षी का घर आना
आपके घर में जानवरों का आना भी बहुत अच्छा माना गया है। अगर किसी व्यक्ति के घर पर पशु-पक्षी आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि उन्हें जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
रंग-बिरंगी तितलियों का घर आना
नीम करोली बाबा कहते हैं कि रंग-बिरंगी तितलियों का घर में आना भी एक शुभ संकेत माना जाता है।
भजन कीर्तन में अचानक आंसू आना
अगर भजन-कीर्तन के दौरान आपकी आंखों से आंसू बहने लगे तो यह भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब है कि भगवान आपके साथ हैं और अब आपको कष्टों से मुक्ति मिलने वाली है।