Chankya Niti

Chanakya Niti:ऐसे गुणों वाली लड़की को कभी नहीं चुनना चाहिए अपना जीवनसाथी,जिस घर में रहती है उसे कर देती है बर्बाद

घर में क्लेश करने वाली लड़की के साथ जीवन कभी सुखमय नहीं रहता। उसके इन गुणों का परिणाम पूरी पीढ़ी को भुगतना पड़ सकता है,

Chanakya Niti:शादी के बाद एक लड़की अपने पति और उसकी पूरी पीढ़ी की खुशी के लिए जिम्मेदार होती है। वह घर में सिर्फ बहू बनकर नहीं बल्कि एक सम्मान बनकर जाती है। इसलिए शादीशुदा लड़की को हर काम बहुत सोच समझकर करना चाहिए।

ऐसा कहा जाता है कि अगर पत्नी गुणवान हो तो वह बिगड़े हुए आदमी को भी सुधार सकती है, उसकी असफलताओं को भी सफलता में बदलने की ताकत रखती है।

अगर पत्नी का स्वभाव इसके विपरीत हो तो इसका परिणाम परिवार के हर सदस्य को भुगतना पड़ सकता है। यहां तक ​​कि स्वयं पति को भी अपने जीवन में कभी भी सुख का अनुभव नहीं होता है। इसलिए अपने जीवनसाथी का चुनाओ करते समय इन बातों का ध्यान रखना चाहिए

ऐसे गुण वाली लड़की को कभी भी जीवनसाथी नहीं चुनना चाहिए

जो लड़की सोच समझकर ना बोले
चाणक्य नीति के अनुसार जो लड़की अपनी वाणी पर नियंत्रण न रखती हो और बहुत कठोर शब्दों का प्रयोग करती हो, उस लड़की से उचित दूरी बनाकर रखनी चाहिए क्योंकि ऐसे लड़की कुछ भी ऐसा बोल देते हैं जिससे बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है। साथ ही ऐसे लड़की किसी और की भावनाओं की परवाह नहीं करते।

बिना बात समझे क्रोध करना
क्रोध करना तो मानव स्वभाव है, लेकिन जब कोई इससे पीड़ित होता है, तो यह अपने आसपास के लोगों के जीवन को कष्टकारी बना देता है। इसीलिए चाणक्य कहते हैं, कि जिस लड़की का स्वभाव क्रोधपूर्ण हो, उसे अपने और अपने परिवार की खुशी के लिए कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए।

अपने आसपास का वातावरण खराब करे
घर में क्लेश करने वाली लड़की के साथ जीवन कभी सुखमय नहीं रहता। उसके इन गुणों का परिणाम पूरी पीढ़ी को भुगतना पड़ सकता है, क्योंकि ऐसी लड़की अपने बच्चों को भी अच्छे गुण नहीं सिखा पाती है। इसलिए ऐसी लड़की से कभी भी शादी नहीं करनी चाहिए।

एक अच्छी पत्नी की पहचान
चाणक्य नीति के अनुसार एक लड़की तभी अच्छी पत्नी कहलाती है जब वह अपने कर्म, धर्म और वचन से पवित्र हो। वह अच्छे से और कम पैसों में घर चलाना जानती है। साथ ही अपने पति से प्यार करें और हर सुख-दुख में उनका साथ दें। ओर अपने परिवार का अच्छे से ध्यान रखे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button