Chanakya Niti: इन 5 लोगों को भूलकर भी ना लगाएं पैर, ऐसा करने से संकटों से घिरा रहेगा आपका पूरा जीवन
आचार्य चाणक्य के अनुसार भूलकर भी गुरु के पैर नहीं लगाना चाहिए। यदि गलती से भी गुरु को पैर लग जाता है तो पैर छूकर गुरु से क्षमा मांग लेनी चाहिए।

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य शास्त्रों के महान विद्वान थे।नैतिकता का पालन करके एक साधारण व्यक्ति भी एक सफल व्यक्ति बन सकता है।
नीति शास्त्र में चाणक्य 5 लोगों को पैर नहीं लगाना चाहिए। अगर गलती से भी इन लोगों के पैर छू जाएं तो तुरंत पैर छूकर माफी मांग लेनी चाहिए।
इन लोगों को भूलकर भी ना लगाए पैर
गुरु
आचार्य चाणक्य के अनुसार भूलकर भी गुरु के पैर नहीं लगाना चाहिए। यदि गलती से भी गुरु को पैर लग जाता है तो पैर छूकर गुरु से क्षमा मांग लेनी चाहिए।
वृद्ध
अगर आप बड़े बुजुर्गों का सम्मान करेंगे तो आपको उनका आशीर्वाद जरूर मिलेगा। इसलिए कभी भी किसी बुजुर्ग व्यक्ति का दिल नहीं दुखाना चाहिए और ना ही उनको पैर लगाना चाहिए।
बुजुर्गों की सेवा करने से ईश्वर का आशीर्वाद मिलता है। कहावत हैं कि जब भी आप मुसीबत में होते हैं तो बड़ों का आशीर्वाद काम आता है।
ब्राह्मण
दैवीय काल से ही ब्राह्मणों की पूजा की जाती रही है। इसलिए भूलकर भी किसी ब्राह्मण को पैर नही लगाना चाहिए और किसी भी ब्राह्मण का अपमान नही करना चाहिए ।ऐसा कहा जाता है कि जो मनुष्य ब्राह्मण का अपमान करता है उसे इसका फल भुगतना पड़ता है।
बच्चे
छोटे बच्चे भगवान का रूप होते हैं. उनको कभी भी पैर ना लगाए. यदि ऐसा हो भी जाता है तो उनके पैर छूकर उनसे माफी मांग लें। ऐसा करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।
कन्या
सनातन धर्म में कन्या को माता का स्वरूप माना जाता है। इसलिए नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन किया जाता है। साथ ही उनके पैर छूनकर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। इसलिए कन्या को कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए।अगर कभी गलती से आपके पैर कन्या को छू जाएं तो माफी जरूर मांगे।