Chankya Niti

Chanakya Niti : मनुष्य अपनी इन बुरी आदतों के कारण धीरे-धीरे हो जाता है कर्ज़वान,समय रहते करे इन आदतों का त्याग

धन का दुरुपयोग करना या धन से दूसरों को परेशान करना मनुष्य को बर्बादी की ओर ले जाता है।

Chanakya Niti: चाणक्‍य ने कहा था कि मनुष्य कुछ छोटी-छोटी गलतियां करता रहता है जो आगे चलकर उसकी गरीबी का कारण बन जाती है। इन कारणों से घर से माँ लक्ष्मी चली जाती है और मनुष्य को धन की हानि होने लगती है।

यह भी पढे :Chanakya Niti : अपनी कमाई से दान देने से घर में आती है सुख समृद्धि,अपनी कमाई मे से हमेशा करे दान

चाणक्य ने कहा था की जो मनुष्य रात के समय रसोई में झूठे बर्तन रख देता है उस पर मां लक्ष्मी की कृपा नहीं बनी रहती है। चूल्हे पर या उसके आसपास झूठे बर्तन नहीं रखने चाहिए।इससे घर मे दरिद्रता आती है और मनुष्य के मान-सम्मान में कमी आने लगती है।

धन का दुरुपयोग करना या धन से दूसरों को परेशान करना मनुष्य को बर्बादी की ओर ले जाता है।ऐसा धन क्षणिक खुशी तो दे सकता है लेकिन बाद में सारी पूंजी नष्ट हो जाएगी। इसलिए थोड़ी सी खुशी के लिए गलती न करें।Chanakya Niti

चाणक्य कहते हैं कि जो मनुष्य अपने काम को कल पर टालते रहते हैं,जिनके उठने का समय निश्चित नहीं होता,वे जल्द ही दरिद्र हो जाते हैं।Chanakya Niti

चाणक्य ने कहा है कि शाम के समय झाड़ू लगाने से घर की बरकत घर से बाहर चली जाती है।शाम का समय मां लक्ष्मी के आगमन का होता है। अगर आपको सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाना है तो कूड़ा-कचरा घर में ही रख ले।

चाणक्य ने कहा था कि जहां स्त्रियों का सम्मान नहीं होता है,वहां लक्ष्मी कभी टिकती नहीं है।मनुष्य को अपने कदाचार के कारण आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।फिर चाहे अमीर हो या गरीब,मनुष्य का बुरा आचरण ही उसकी अशिष्ट भाषा है जो उसे दरिद्रता की ओर ले जाती है।

चाणक्य ने कहा था कि जो मनुष्य पैसे की कद्र नहीं करते,जो मनुष्य अनावश्यक खर्चों पर लगाम नहीं लगाते,वे हमेशा आर्थिक संकट की ओर जाते हैं।ऐसे मनुष्य के सिर पर मां लक्ष्मी का हाथ नहीं रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button