Chanakya Niti For Money:अचानक पैसे मिलने पर कभी न करें ये गलती, ये गलती करने से गरीब होते नहीं लगेगी देर,
धन का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। धन का प्रयोग कभी भी दूसरों का अपमान करने और हानि पहुँचाने के लिए नहीं करना चाहिए।

Chanakya Niti For Money:चाणक्य के अनुसार प्रत्येक मनुष्य को धन की इच्छा होती है। मनुष्य धन कमाने के लिए कठिन परिश्रम करता है। लेकिन धन आने पर कुछ बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए, नहीं तो धन खत्म हो जाता है।
चाणक्य के अनुसार मनुष्य को जब धन की प्राप्ति होती है तो उसे कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि पैसों के मामले में थोड़ी सी भी लापरवाही बड़ी मुसीबत बन सकती है।
ये गलती नहीं करनी चाहिए
दूसरे लोगों के सामने चर्चा न करें
चाणक्य नीति में कहा गया है कि जब भी आपके पास पैसा हो तो उसकी चर्चा बाहर के लोगों से नहीं करनी चाहिए। इसकी चर्चा करने से चोर और शत्रु सक्रिय होते हैं और वे आपको हानि पहुंचा सकते हैं। इसलिए इसके बारे में चुप रहें और अपने पैसे की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें।
दूसरों का अपमान ना करो
धन का सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। धन का प्रयोग कभी भी दूसरों का अपमान करने और हानि पहुँचाने के लिए नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वालों से धन की देवी लक्ष्मी नाराज होती हैं। धन का सदुपयोग करना चाहिए।
व्यर्थ का दिखावा ना करे
कई बार पैसा मिलने पर लोग व्यर्थ का दिखावा करने लगते हैं। आपको ऐसी गलती कभी नहीं करनी चाहिए। लोग इस प्रकार के व्यक्ति को अनसुना कर देते हैं और खुद को उससे दूर करने लगते हैं। बल्कि उस पैसे का इस्तेमाल अपने और दूसरों के भले के लिए करें।
पैसा सोच-समझकर खर्च करें
धन आने पर बहुत ही सोच समझकर खर्च करना चाहिए। जरूरत के लिए पैसा बचाना चाहिए। मुसीबत के समय धन ही सच्चा मित्र होता है। इसलिए भविष्य को ध्यान में रखकर सही तरीके से धन संचय करना चाहिए। जो लोग धन संचय नहीं करते वे संकट आने पर दुखी होते हैं।