Chanakya Niti:अगर पत्नी करने लगे ऐसा काम तो मान लें आने वाला है बुरा समय!
अगर पत्नी अशिक्षित है और उसे पढ़े-लिखे पति की कोई बात पसंद नहीं आती, तो ऐसी स्थिति में भी रिश्ता निभाना मुश्किल होता है।
Chanakya Niti: चाणक्य एक महान अर्थशास्त्री, कूटनीतिज्ञ, राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक गुरु भी हैं। उनकी सलाह परिवारों को एकजुट रखने, वैवाहिक जीवन को खुशहाल बनाने और सुखी जीवन जीने में बहुत मददगार है।
चाणक्य नीति में पति-पत्नी के रिश्ते को लेकर भी कई महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं।वे पति-पत्नी के कर्तव्यों और आदतों का भी उल्लेख करते हैं और कुछ चीजों से बचने की सलाह भी देते हैं।
यदि चाणक्य नीति की इन बातों का पालन किया जाए तो पति-पत्नी का रिश्ता बेहद मजबूत और खुशहाल रहेगा, नहीं तो रिश्ता जल्द ही टूट जाएगा या बुरा समय आ जाएगा।
अगर पति-पत्नी के रिश्ते में सामंजस्य, विश्वास और प्यार न हो तो रिश्ता टूट सकता है। यदि इसे न तोड़ा जाए तो यह बोझ बन जाता है और पूरे परिवार को परेशानी उठानी पड़ती है। घर में अशांति, तनाव और दुख का माहौल रहता है। चाणक्य ने कहा है कि कुछ मामलों में पति-पत्नी एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं।
यदि पत्नी लालची हो और रोज नई-नई फरमाइशें करती हो और पूरी न होने पर धमकी देती हो, कहीं से कर्ज लेने के लिए दबाव बनाती हो तो यह स्थिति विवाह के लिए उचित नहीं है। अगर पत्नी का व्यवहार नहीं बदला और उसकी मांगें बढ़ती रहीं तो वह दिन दूर नहीं जब परिवार गरीब हो जाएगा।
जो पत्नी अपने मेकअप, गहनों पर ध्यान देती है, घर से बाहर बहुत अधिक समय बिताती है और ऐसी अनावश्यक चीजों पर बहुत अधिक पैसा खर्च करती है, ऐसा परिवार जल्द ही बर्बाद हो जाता है। धन का सही उपयोग तभी होता है जब उसका उपयोग अच्छी शिक्षा और परोपकार के लिए किया जाए।
अगर पत्नी अशिक्षित है और उसे पढ़े-लिखे पति की कोई बात पसंद नहीं आती, तो ऐसी स्थिति में भी रिश्ता निभाना मुश्किल होता है। एक मूर्ख पत्नी एक परिवार को बर्बाद कर सकती है। ऐसी पत्नी के साथ परिवार की इज्जत, धन, प्रतिष्ठा सब कुछ दांव पर लग जाता है। इसके अलावा जो पत्नी हर बात पर झूठ बोलती है वह बुरे समय का संकेत है।
यदि पति या पत्नी का किसी अन्य पुरुष या स्त्री से संबंध हो तो पति-पत्नी एक दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। वे एक-दूसरे से नज़र नहीं मिलाते । इसलिए ऐसी स्थिति उत्पन्न न होने दें। अगर पति-पत्नी को एक-दूसरे की सामान्य बातें बुरी लगने लगें, रुकावटें बुरी लगने लगें तो यह संकेत है कि उनका रिश्ता कमजोर हो रहा है।