Chankya Niti

Chanakya Niti:अगर आपकी पत्नी करती है ऐसे काम तो आ सकता है आपका बुरा वक्त, जानिए कैसेकाम

Chanakya Niti In Hindi:चाणक्य कहते हैं कि अगर घर में कोई स्त्री मूर्ख है यानी बिना सोचे-समझे काम करती है तो वह किसी से ज्ञानवर्धक बातें नहीं सुन पाती, चाहे वह उसका पति ही क्यों न हो। ज्ञान की बातें सुनाने से सामने वाला दुश्मन बन जाता है।

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में धन, स्वास्थ्य, व्यापार, विवाह, समाज और जीवन में सफलता से जुड़ी सभी चीजों पर अपनी राय दी है।

यदि कोई व्यक्ति अपने जीवन में आचार्य चाणक्य की बातों का पालन करता है तो वह जीवन में कभी गलती नहीं करेगा और एक सफल स्थान पर पहुंच सकता है। चाणक्य नीति में स्त्री और पुरुष के संबंधों के साथ-साथ उनके गुणों का भी जिक्र है।

चाणक्य के मुताबिक पति-पत्नी एक दूसरे के पूरक होते हैं। लेकिन अगर दोनों के बीच तालमेल की कमी हो तो रिश्ता लंबे समय तक नहीं चलता। ऐसा माना जाता है कि पति-पत्नी का रिश्ता एक-दूसरे को समझने की क्षमता के आधार पर ही जीवन मे खुशहाली लाता है।

जिन घरों में दोनों के बीच तालमेल की कमी होती है वहां अशांति और दुख का माहौल बना रहता है। आइए जानते हैं कि जब पत्नी के लिए पति ही सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है।

ऐसी स्त्रियाँ पति के लिए अशुभ होती हैं
आचार्य चाणक्य के अनुसार जो स्त्री दूसरे पुरुषों से संबंध रखती है या जिसका चरित्र अच्छा नहीं है, उसके लिए उसका पति सबसे बड़ा शत्रु होता है। चाणक्य के अनुसार जो पत्नी गलत कार्यों में लिप्त रहती है वह अपने पति को अपना शत्रु समझने लगती है।

बुद्धिमान पति अपनी पत्नी का शत्रु होता है
चाणक्य कहते हैं कि अगर घर में कोई स्त्री मूर्ख है यानी बिना सोचे-समझे काम करती है तो वह किसी से ज्ञानवर्धक बातें नहीं सुन पाती, चाहे वह उसका पति ही क्यों न हो। ज्ञान की बातें सुनाने से सामने वाला दुश्मन बन जाता है।

जब पति-पत्नी दोनों गलत हो
आचार्य चाणक्य के अनुसार अगर पति या पत्नी में से एक या दोनों गलत काम में लिप्त हों तो इसका प्रभाव दूसरे पर पड़ता है। मतलब अगर पति गलत है तो इसका असर पत्नी पर पड़ता है और अगर पत्नी गलत है तो इसका असर पति पर पड़ता है।

लालची पत्नी के लिए पति भी दुश्मन होता है
यदि किसी भी मनुष्य की पत्नी बहुत लालची होती है और आए दिन कुछ न कुछ डिमांड करती रहती है, यदि पति अपनी पत्नी को फिजूलखर्च ना करने से रोकता है या कोई अन्य व्यक्ति या रिश्तेदार पति से पैसे की मांग करता है, तो पत्नी के लिए पति शत्रु के समान हो जाता है। और पत्नी अपने लालच के कारण घर में क्लेश करने से भी नहीं हिचकिचाती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button