Chanakya Niti:ऐसी स्त्री से शादी करने से जीवन बन जाता हैं स्वर्ग,खुल जाता हैं पति का भाग्य
बाहरी सुंदरता के साथ-साथ आंतरिक सुंदरता भी जरूरी है। संस्कार आपके जीवन जीने का तरीका बताते हैं। दूसरी ओर, एक संस्कारी या प्रतिष्ठित महिला हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करती है और उनकी देखभाल करती है।

Chanakya Niti : चाणक्य एक बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति थे, जिनकी नीतियां बेहद प्रसिद्ध मानी जाती हैं। वहीं, जब बात शादी की हो तो सही पार्टनर चुनना बेहद जरूरी है।
चाणक्य नीति में विवाह योग्य स्त्री के गुणों के बारे में बताया गया है, जो अपने पति और परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती है। यदि ऐसी स्त्री का पैर घर में पड़ता है तो जीवन में सुख-सौभाग्य बना रहता है।
धर्म मे विश्वास रखने वाली स्त्री
जो स्त्री धार्मिक कार्यों में रुचि रखती है वह परिवार में सुख-शांति बनाए रखने में कुशल मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि धार्मिक लोग बुरे कामों से डरते हैं। जो स्त्री धर्म मे विश्वास रखती है वह जीवन की हर परिस्थिति में सफलता प्राप्त कर लेती है।
अच्छे संस्कार वाली स्त्री
बाहरी सुंदरता के साथ-साथ आंतरिक सुंदरता भी जरूरी है। संस्कार आपके जीवन जीने का तरीका बताते हैं। दूसरी ओर, एक संस्कारी या प्रतिष्ठित महिला हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करती है और उनकी देखभाल करती है।
अपने परिवार का साथ निभाने वाली स्त्री
जो स्त्री अपने परिवार और पति का हर परिस्थिति में साथ देती है वह जीवन को मधुर बना सकती है। चाहे वह आर्थिक, सामाजिक या पारिवारिक स्थिति हो। एक संस्कारी स्त्री हर कठिन परिस्थिति में संतुलन बनाए रखते हुए अपने परिवार और पति का साथ निभाती है।