Chanakya Niti:ऐसी स्त्री से विवाह करने से बदल जाती है पति की किस्मत,खुशहाल रहता है शादीशुदा जीवन
जो स्त्री धार्मिक कार्यों में रुचि रखती है वह परिवार में सुख-शांति बनाए रखने में कुशल मानी जाती है।

Chanakya Niti: भारत के इतिहास के अनुसार, चाणक्य एक बहुत ही बुद्धिमान व्यक्ति थे, जिनकी नीतियां बेहद प्रसिद्ध हैं। वहीं, जब बात शादी की हो तो सही पार्टनर चुनना बेहद जरूरी है।
चाणक्य नीति में विवाह योग्य स्त्री के गुणों के बारे में बताया गया है, जो अपने पति और परिवार के लिए बेहद भाग्यशाली मानी जाती है। यदि ऐसी स्त्री घर में पैर रखती है तो सुख-सौभाग्य बना रहता है।
ऐसी स्त्री से विवाह करने से बदल जाती है पति की किस्मत,खुशहाल रहता है शादीशुदा जीवन
धार्मिक स्त्री
जो स्त्री धार्मिक कार्यों में रुचि रखती है वह परिवार में सुख-शांति बनाए रखने में कुशल मानी जाती है। ऐसा माना जाता है कि धार्मिक स्त्री बुरे कामों से डरते हैं। जो स्त्री अपने धर्म का पालन करती है वह जीवन की हर परिस्थिति में सफलता प्राप्त करती है। वहीं, पूजा-पाठ करने से घर में सौभाग्य बना रहता है।
साथ निभाने वाली स्त्री
चाणक्य के अनुसार जो स्त्री अपने परिवार और पति का हर परिस्थिति में साथ देती है वह जीवन को मधुर बना सकती है। चाहे वह आर्थिक, सामाजिक या पारिवारिक स्थिति हो। एक संस्कारी स्त्री हर कठिन परिस्थिति में संतुलन बनाए रखते हुए अपने परिवार और पति का साथ निभाती है।
संस्कारी स्त्री
बाहरी सुंदरता के साथ-साथ आंतरिक सुंदरता भी जरूरी है। संस्कार आपके जीवन जीने का तरीका बताते हैं। दूसरी ओर, एक संस्कारी या प्रतिष्ठित स्त्री हमेशा अपने बड़ों का सम्मान करती है और उनकी देखभाल करती है।