Chanakya Niti: कठिन समय से बाहर निकलने के लिए याद रखें चाणक्य की ये बातें,
चाणक्य कहते हैं कि संकट के समय से निकलने के लिए मनुष्य को एक ठोस रणनीति की जरूरत होती है।जब किसी मनुष्य के पास संकट के समय में उसे भरने की रणनीति होती है, तो वह चरणों में उस नीति के अनुसार कार्य करता है और विजय प्राप्त करता है।

Chanakya Niti: चाणक्य को एक महान विद्वान कहा जाता था।चाणक्य ने नीति शास्त्र की रचना की है जिसे चाणक्य नीति के नाम से भी जाना जाता था।
चाणक्य नीति आपको जीवन में कुछ भी हासिल करने में मददगार है।अगर आप चाणक्य नीति को अच्छी तरह से जान और उसका पालन करेंगे तो आपको सफल होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
साथ ही आप कभी किसी धोखे का शिकार नहीं होंगे और जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करेंगे।चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कई ऐसी बातें बताई हैं जो मनुष्य का सही मार्गदर्शन करती हैं।चाणक्य नीति में बताया गया है कि संकट के समय मनुष्य को हमेशा पांच बातों का ध्यान रखना चाहिए।
ठोस रणनीति
चाणक्य कहते हैं कि संकट के समय से निकलने के लिए मनुष्य को एक ठोस रणनीति की जरूरत होती है।जब किसी मनुष्य के पास संकट के समय में उसे भरने की रणनीति होती है, तो वह चरणों में उस नीति के अनुसार कार्य करता है और विजय प्राप्त करता है। जिन मनुष्य के पास आपात स्थिति के लिए कोई रणनीति नहीं होती, उन्हें नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए संकट के समय सावधान रहता जरूरी है ।
स्वास्थ्य देखभाल
चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य को सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए, क्योंकि यही आपकी सबसे बड़ी संपत्ति होती है।अगर आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा तो आप हर वो प्रयाश कर पाएंगे जो आपको दिक्कतों से बाहर निकाल सके। आप अपनी मानसिक और शारीरिक शक्ति से चुनौतियों पर सफलता पा सकते हैं।
सावधानी बहुत अनिवार्य
चाणक्य नीति के अनुसार संकट के समय मनुष्य को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि संकट के समय मनुष्य के पास अवसर सीमित होते हैं और चुनौतियाँ बड़ी होती हैं।ऐसे में जरा सी चूक बड़े नुकसान का कारण बनती है,इसलिए सावधानी बहुत जरूरी है।
परिजनों की सुरक्षा का ध्यान रखें
चाणक्य कहते हैं कि संकट के समय परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाना मनुष्य का पहला धर्म होता है।साथ ही परिवार के सदस्यों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रखना चाहिए।ऐसा करने से आप किसी भी मुश्किल से बाहर आसानी से निकल जाएगे।
पैसे की बचत
मनुष्य को संकट के समय के लिए धन संचय करना चाहिए।यदि आपके पास धन प्रबंधन अच्छा है तो आप बड़े से बड़े संकट से निकलने में सफल हो सकते हैं,क्योंकि मुश्किल के समय पैसा ही सच्चा मित्र होता है।संकट के समय जिस मनुष्य के पास पैसे की कमी होती है उसके लिए संकट से उभरना बहुत मुश्किल होता है।