Chanakya Niti: जिस लड़के मे होते है ये गुण उनकी तरफ खींची चली आती है लड़किया
आचार्य चाणक्य ने कहा था कि हर लड़की चाहती है कि उसका जीवनसाथी सुनने वाले स्वभाव का हो और उसकी हर छोटी से छोटी बात को सुनने और समझने वाला हो

Chanakya Niti :महान व्यक्तित्व आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धि, ज्ञान और योग्यता से भारत का इतिहास बदल दिया। मौर्य साम्राज्य के संस्थापक चाणक्य एक कुशल राजनीतिज्ञ, चतुर कूटनीतिज्ञ और प्रसिद्ध अर्थशास्त्री थे।
चाणक्य के सिद्धांत और नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं, तो इसका कारण यह है कि उन्होंने अपने गहन विचार, अध्ययन,और जीवन के अनुभवों से अमूल्य ज्ञान प्राप्त किया था , जिसे उन्होंने निस्वार्थ भाव से लागू किया।चाणक्य नीति में मित्र और शत्रु की पहचान, पति-निष्ठा और चरित्रहीन महिलाओं के बीच अंतर, राजा के कर्तव्य और प्रजा के अधिकार और जाति व्यवस्था की संपूर्ण व्याख्या शामिल है।
लड़किया को कैसा जीवनसाथी चाहिए, इसका वर्णन चाणक्य ने अपनी नीतियों में किया है। आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कहा है कि लड़कों में कुछ ऐसे गुण होते हैं जो लड़कियों को आकर्षित करते हैं। ऐसे लड़कों को ढूंढने के लिए वह हर संभव प्रयास करती हैं। हर लड़की चाहती है कि उसके पार्टनर में ये गुण हों।
अच्छा व्यक्तित्व
आचार्य चाणक्य का मानना है कि लड़के और लड़किया दोनों ही चाहते हैं कि उनका जीवनसाथी दिखने में सुंदर हो, लेकिन लड़किया सुंदरता से ज्यादा व्यक्तित्व को महत्व देती हैं।
लड़किया ऐसे लड़कों से दूर रहना चाहती हैं जो स्वभाव से अहंकारी, चालाक या लालची होते हैं। लड़किया ऐसे लड़कों को पसंद करती हैं जो ईमानदार और मेहनती हों। माना जाता है कि ऐसे लड़के हर मुश्किल का सामना कर सकते हैं।
शांत स्वभाव
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी लड़के के बोलने के तरीके से पता चलता है कि वह किस तरह का व्यक्ति है और उसे किस तरह का अनुशासन मिला है। लड़कियों को शांत स्वभाव वाले लड़के पसंद आते हैं।
माना जाता है कि ऐसे लड़के गंभीर और बुद्धिमान होते हैं। वे किसी के साथ बुरा व्यवहार नहीं करते और लड़कियों का पूरा सम्मान करते हैं। साथ ही वे अपनी वाणी से हर जगह अपनी अलग ही छाप छोड़ते हैं।
बात को ध्यान से सुनने वाला
आचार्य चाणक्य ने कहा था कि हर लड़की चाहती है कि उसका जीवनसाथी सुनने वाले स्वभाव का हो और उसकी हर छोटी से छोटी बात को सुनने और समझने वाला हो।
लड़किया को अपने पार्टनर के साथ अपना दुख-दर्द बांटकर शांति मिलती है। वहीं, चाणक्य नीति के अनुसार लड़किया हमेशा ऐसे लड़कों से दूर रहना चाहती हैं जो उन्हें सिर्फ डराते हैं।