Chankya Niti

Chanakya Niti:आखिरी सांस तक मनुष्य का साथ निभाती हैं ये 3 चीजें,कभी भी नहीं छोड़ती आपका साथ

चाणक्य के अनुसार जिस मनुष्य के पास ज्ञान का हथियार होता है वह किसी भी परिस्थिति में खुद को अकेला नहीं पाता है।

Chanakya Niti:हम अपने जीवन में कई दोस्त बनाते हैं, लेकिन कुछ दोस्त ऐसे भी होते हैं जो मरते दम तक हमारा साथ नहीं छोड़ते।चाणक्य के अनुसार तीन दोस्त हमेशा हमारे साथ छाया की तरह रहते हैं।

आखिरी सांस तक मनुष्य का साथ निभाती हैं ये 3 चीजें,कभी भी नहीं छोड़ती आपका साथ

धर्म
धर्म ही मनुष्य का सच्चा दोस्त है।चाणक्य के अनुसार मनुष्य को धर्म को हमेशा धन से ऊपर रखना चाहिए।धर्म न केवल जीवन में बल्कि मृत्यु के बाद भी मनुष्य का साथ देता है। धर्म मनुष्य को सदैव अच्छे मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।धर्म के कार्यों के कारण ही मनुष्य को मरने के बाद भी याद रखा जाता है।पुण्य कर्म करने वाले मनुष्य मरने के बाद भी लोगों के दिलों में अमर रहते हैं।

औषधि
दवा वह है जो मनुष्य को बीमारी से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।दवा एक सच्चे दोस्त की तरह मनुष्य को गंभीर बीमारी से छुटकारा दिलाने में मदद करती है।अगर दवा साथ न हो तो स्वस्थ रहना भी मुश्किल है। दवा मृत्यु तक मनुष्य का पूरा साथ देती है।दवा से स्वास्थ्य बेहतर होता है।

ज्ञान
चाणक्य के अनुसार जिस मनुष्य के पास ज्ञान का हथियार होता है वह किसी भी परिस्थिति में खुद को अकेला नहीं पाता है।ज्ञान से बड़ा कोई दोस्त नहीं होता है।अकेला मनुष्य समझदारी से विपरीत परिस्थितियों से भी खुद को बाहर निकाल लेता है।सफलता ज्ञान से ही मिलती है इसलिए ज्ञान जहां से भी मिले वहीं से प्राप्त कर लेना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button