Chanakya Niti:राजा से रंक बना देती है मनुष्य की ये बुरी आदतें,कही आप मे तो नहीं है ये बुरी आदतें
जो व्यक्ति सुबह उठने से लेकर हर काम में आलस्य दिखाता है। उसके पास कभी पैसा नहीं रहता

Chanakya Niti: चाणक्य को अर्थशास्त्र और नीतिशास्त्र का जनक माना जाता है। उन्होंने अपने नीति ग्रंथ ‘चाणक्य नीति’ में मानव जीवन को सरल और सफल बनाने से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति की कुछ आदतें होती हैं जो उसे अमीर बनने से रोकती हैं। अगर आप भी इन आदतों के शिकार हैं तो इन्हें आज ही छोड़ दें।
राजा से रंक बना देती है मनुष्य की ये बुरी आदतें
मेहनत की कमी
चाणक्य की चाणक्य नीति में कहा गया है कि जो व्यक्ति सुबह उठने से लेकर हर काम में आलस्य दिखाता है। उसके पास कभी पैसा नहीं रहता।दरअसल, ऐसे लोग अपने जीवन में कड़ी मेहनत नहीं करना चाहते हैं। इसलिए मां लक्ष्मी उनसे हमेशा नाराज रहती हैं। ऐसे लोगों के पास कभी पैसा नहीं टिकता। चाणक्य के अनुसार पैसा मेहनत करने वाले के पास ही टिकता है।ऐसे लोग जीवन में सफलता हासिल करने में सफल होते हैं।
झूठे बर्तन न छोड़ें
कई लोगों की आदत होती है कि वे रात के समय रसोई में झूठे बर्तन छोड़ देते हैं। चाणक्य के अनुसार यह आदत व्यक्ति को कई परेशानियों में डाल सकती है। क्योंकि हिंदू धर्म में माना जाता है कि व्यक्ति की यह आदत माता लक्ष्मी को नाराज कर सकती है, जिससे व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो आज ही अपनी इस आदत को छोड़ दें।
अपशब्द न बोलें
इंसान की मीठी-मीठी बातें किसी को भी मोहित कर लेती हैं, लेकिन कुछ लोग हमेशा अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं। चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति की यह आदत भी उसे अमीर बनने से रोकती है। वहीं अहंकार और छल जैसी आदतें भी इंसान की बर्बादी का कारण बनती हैं।
महिलाओं का सम्मान करें
चाणक्य अपने नीति शास्त्र में बताते हैं कि जो व्यक्ति महिलाओं का सम्मान नहीं करता, उसके घर में माता लक्ष्मी कभी निवास नहीं करतीं। ऐसे में आज ही अपनी इस बुरी आदत को छोड़ दें। अन्यथा आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।