Chankya Niti

Chanakya Niti:दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ये लोग,भूलकर भी ना मागे इनसे मदद

चाणक्य के अनुसार चापलूसी करने वालों से भी दूर रहना चाहिए।ऐसे लोग अपन काम करने के लिए दूसरों को नुकसान पहुँचाते हैं।

Chanakya Niti:चाणक्य के अनुसार हमारे जीवन में कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दुश्मन न होते हुए भी दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहें।

चाणक्य नीति की कुछ नीतियां और नियम हैं जो आपको जीवन में सफलता प्राप्त करने में मदद करते हैं। वे हमें जीने का सही तरीका भी बताते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार आपके आसपास कुछ ऐसे लोग होते हैं जो दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं और आपको उनसे मदद कभी नहीं मांगना चाहिए। ऐसे लोगों से हमेशा दूरी बनाकर रखें।

दुश्मन से भी ज्यादा खतरनाक होते हैं ये लोग,भूलकर भी ना मागे इनसे मदद

गुस्से वाले लोग से दूर रहे
चाणक्य नीति के अनुसार क्रोध करने वाले व्यक्ति से दूर रहना ही बेहतर होता है। क्योंकि क्रोधित व्यक्ति स्वयं के साथ-साथ दूसरों को भी हानि पहुँचा सकता है। क्रोध में व्यक्ति सही और गलत को भूल जाता है और केवल अपने सुख के बारे में सोचता है। इसलिए ये दुश्मनों से भी ज्यादा खतरनाक साबित होते हैं।

चापलूस लोग से दूर रहे
चाणक्य के अनुसार चापलूसी करने वालों से भी दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग अपन काम करने के लिए दूसरों को नुकसान पहुँचाते हैं।

लालची और ईर्ष्यालु लोग से दूर रहे
चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में कहा है कि जीवन में लालची और ईर्ष्यालु लोगों से हमेशा दूर रहना चाहिए। ऐसे लोगों से मदद नहीं मागनी चाहिए। क्योंकि ये लोग ईर्ष्या के चक्कर में आपको और खुद को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं। ईर्ष्या में व्यक्ति को कभी भी सही और गलत का भान नहीं रहता और वह दूसरों की उन्नति से खुश नहीं रहता।

मीठी बोली के लोगों से दूर रहें
चाणक्य कहते हैं कि जिस प्रकार तिनके की आग क्षण भर जलती है और क्षण भर सुख देती है और फिर अंधकार हो जाती है। इसी तरह जो लोग मुंह पर मीठा बोलते हैं वे कुछ देर के लिए तो हमें अपनी बातों में फंसाकर अपना काम निकाल लेते हैं लेकिन फिर पीठ पीछे हमें ऐसा दुख पहुंचाते हैं कि वह व्यक्ति जिंदगी भर इसे भूल नहीं पाता। ऐसे लोगों से हमेशा दूर रहें।

मतलबी लोगों से दूर रहें
चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में कभी भी किसी स्वार्थी व्यक्ति पर भरोसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि नीच लोग आपका भला करने के बजाय आपको परेशानी में डाल सकते हैं। ऐसे लोग अपने फायदे के लिए आपका नुकसान करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे। शत्रु सामने से धोखा दे सकते हैं जबकि मतलबी लोग अपने स्वार्थ के लिए आपकी पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button