Chankya Niti

Chanakya Niti:पति-पत्नी के बीच उम्र का इतना गैप ला सकता है रिश्ते में खटास,जानिए सुखमय वैवाहिक जीवन जीने के लिए पति-पत्नी के बीच उम्र मे कितना गैप होना चाहिए

चाणक्य के अनुसार बूढ़े व्यक्ति को कम उम्र की लड़की से विवाह नहीं करना चाहिए। ऐसी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती है

Chanakya Niti:चाणक्‍य नीति में आम जीवन से जुड़ी अहम बातों का जिक्र है, जिसमें विवाह के मामले भी शामिल हैं। पति-पत्नी के रिश्ते पर भी चाणक्य ने कुछ सलाह दी हैं।

पति-पत्नी के बीच उम्र का इतना गैप ला सकता है रिश्ते में खटास,जानिए सुखमय वैवाहिक जीवन जीने के लिए पति-पत्नी के बीच उम्र मे कितना गैप होना चाहिए

पति-पत्नी के बीच हमेशा प्यार बना रहना चाहिए। इसलिए दोनों के बीच उम्र का फासला ज्यादा नहीं होना चाहिए। एक ही उम्र के लोगों की मानसिकता एक जैसी होती है, इसलिए वे एक-दूसरे को समझ सकते हैं।

पति-पत्नी का रिश्ता शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत उपयोगी है।अगर दोनों के बीच उम्र का ज्यादा गैप हो तो जीवन में ऐसी परेशानियां आती हैं जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता। चाणक्य के अनुसार बूढ़े व्यक्ति को कम उम्र की लड़की से विवाह नहीं करना चाहिए। ऐसी शादी ज्यादा समय तक नहीं टिक पाती है ।

पति-पत्नी का रिश्ता सबसे पवित्र माना जाता है।इस बंधन को बनाए रखने के लिए पति-पत्नी को एक-दूसरे की जरूरतों का ख्याल रखना होगा। यदि पत्नी अपने पति की जरूरतों को पूरा नहीं करती है तो जीवन खुशमय नहीं रहेगा।

चाणक्य नीति के अनुसार स्त्री और पुरुष के बीच उम्र का बहुत ज्यादा अंतर अच्छा नहीं माना जाता है।उम्र में अधिक अंतर होने से जीवन कष्टमय हो जाता है।साथ ही विवाह भी लंबे समय तक नहीं टिकता है। इसलिए पति-पत्नी के बीच उम्र का ज्यादा अंतर नहीं होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button