Chankya Niti

Chanakya Niti: सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के लिए चाणक्‍य की इन बातों पर रखें विशेष ध्यान

चाणक्य नीति के अनुसार क्रोध में मनुष्य को सही गलत का पता नहीं चलता।ज्ञान प्राप्ति के लिए मन का शांत और एकाग्र होना बहुत जरूरी है। इसलिए मनुष्य को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।

Chanakya Niti:चाणक्‍य नीति जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डालती है। उन्होंने जीवन की कुछ समस्याओं के समाधान की ओर भी ध्यान आकर्षित किया है। इसी तरह विद्यार्थियों के लिए भी उनके पास कुछ बेहद उपयोगी और अद्भुत बातें हैं। इन नियमों का पालन करके कोई भी छात्र सर्वोत्तम और सही शिक्षा प्राप्त करने में सफल हो सकता है।

सफलता की सीढ़ियां चढ़ने के लिए चाणक्‍य की इन बातों पर रखें विशेष ध्यान

काम की भावनाओं से सुरक्षा
चाणक्य के अनुसार जिस मनुष्य के मन में वासना होती है वह सही और गलत में फर्क नहीं कर पाता है।अगर कोई स्टूडेन्ट काम के जाल में फँस जाता है तो पढ़ाई नहीं कर पाता। इसलिए पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को ऐसी भावनाओं से बचना चाहिए।

मेकअप पर समय बर्बाद न करें
चाणक्य के अनुसार मनुष्य को सजने-संवरने में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। ऐसा मनुष्य कभी भी एक जगह ध्यान केंद्रित करके ज्ञान प्राप्त नहीं कर सकता। इन स्थितियों से बचना चाहिए।

अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें
चाणक्य नीति के अनुसार क्रोध में मनुष्य को सही गलत का पता नहीं चलता।ज्ञान प्राप्ति के लिए मन का शांत और एकाग्र होना बहुत जरूरी है। इसलिए मनुष्य को अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए।

अपनी जुबान पर काबू रखें
चाणक्य नीति के अनुसार मनुष्य को अपनी जीभ पर नियंत्रण रखना चाहिए।अन्यथा, मनुष्य हमेशा स्वादिष्ट व्यंजनों की तलाश में रहता है। विद्यार्थी को अपनी जीभ पर नियंत्रण रखना चाहिए, ताकि वह अपने स्वास्थ्य और विद्या दोनों का ध्यान रख सके।

लालच बुरी बला है
चाणक्य के अनुसार जो मनुष्य दूसरों की संपत्ति पाने या छीनने की इच्छा रखता है वह हमेशा उसे पाने की योजना बनाता रहता है। ऐसा मनुष्य अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता है। इसलिए विद्यार्थी को अपने मन में लालच नहीं आने देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button