Chanakya Niti:पत्नी को संतुष्ट करने के लिए मर्द में होने चाहिए कुत्ते के ये 5 गुण, रात में पत्नी देगी पूरा साथ
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को जितना हो सके उतनी मेहनत करनी चाहिए और जो धन या फल मिले उससे संतुष्ट और खुश रहना चाहिए।

Chanakya Niti:चाणक्य का नीति शास्त्र मानव जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें चाणक्य ने मानव जीवन के कई सार बताए हैं, जिन्हें समझकर कोई भी मनुष्य आसानी से अपना जीवन सुखी और सफल बना सकता है।
नीतिशास्त्र में पुरुषों से जुड़े गुणों का जिक्र करते हुए आचार्य कहते हैं कि यदि आचार्य चाणक्य पुरुष में कुत्ते के समान गुण हों तो उसकी पत्नी उससे हमेशा संतुष्ट रहती है।चाणक्य कहते हैं कि अगर किसी पुरुष में कुत्ते के समान गुण हों तो उसकी पत्नी हमेशा संतुष्ट रहती है।ऐसे गुणों वाला मनुष्य परिवार में सुख-समृद्धि बनाए रखता है।
ये गुण होने चाहिए
संतुष्ट
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को जितना हो सके उतनी मेहनत करनी चाहिए और जो धन या फल मिले उससे संतुष्ट और खुश रहना चाहिए। जिस प्रकार एक कुत्ते को जितना भोजन मिलता है वह उससे संतुष्ट हो जाता है। उसी प्रकार पुरुषों को भी अपनी मेहनत की कमाई से अपने परिवार का भरण-पोषण करना चाहिए।
साहस
कुत्ता एक निडर और बहादुर प्राणी है, जिस तरह से वह अपने मालिक की रक्षा के लिए अपनी जान भी गंवा सकता है। इसी तरह, मर्द को भी बहादुर होना चाहिए और जरूरत पड़ने पर अपनी पत्नी और परिवारों के लिए अपनी जान जोखिम में डालने से नहीं हिचकिचाना चाहिए।
संतुष्ट रखना
पुरुष का पहला कर्तव्य अपनी पत्नी को हर तरह से संतुष्ट करना है। जो पुरुष अपनी पत्नी को शारीरिक और मानसिक रूप से संतुष्ट करता है उसकी पत्नी हमेशा खुश रहती है।
सतर्क रहना
आचार्य के अनुसार जिस प्रकार कुत्ता गहरी नींद मे होने के बाबजुद भी सचेत रहता है,उसी प्रकार मर्द को भी अपने परिवार, पत्नी और कर्तव्यों के प्रति सदैव सचेत रहना चाहिए। अपने परिवार और अपनी सुरक्षा के लिए दुश्मनों से हमेशा सचेत रहें।
वफादार
जिस तरह कुत्ते की वफादारी पर कोई शक नहीं कर सकता, उसी तरह आदमी को भी हमेशा अपनी पत्नी और काम के प्रति वफादार रहना चाहिए। जो पुरुष पराई स्त्रियों को देखकर भी कामातुर होता है, उसके घर में कलह होती रहती है। ऐसे पुरुष के साथ स्त्री कभी खुश नहीं रहती, क्योंकि पत्नी अपने पति की वफादारी से खुश रहती है।