Chankya Niti

Chanakya Niti: ऐसे व्यक्ति को कभी नहीं बताना चाहिए राज,लोग उठाएंगे फायदा

चाणक्य ने कहा है कि चुगली करने वालों को कभी कोई राज नहीं बताना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों की कही हुई बात कभी राज नहीं रह सकती।

Chanakya Niti: जीवन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए चाणक्य ने चाणक्य नीति ग्रंथ में कई शिक्षाएं दी हैं। चाणक्य के अनुसार चुगली करने वालों और दूसरों में गलतियां निकालने वाले लोगों से हमेशा बचना चाहिए। आचार्य चाणक्य ने धोखेबाज और हमेशा दूसरों की गलतियां निकालने वाले व्यक्ति के बारे में यह शिक्षा दी है।

ऐसे लोगों को राज़ न बताएं
चाणक्य ने कहा है कि चुगली करने वालों को कभी कोई राज नहीं बताना चाहिए, क्योंकि ऐसे लोगों की कही हुई बात कभी राज नहीं रह सकती। ऐसे व्यक्ति के लिए जो हमेशा दूसरों में दोष ढूंढता है या दूसरों पर दोष लगाता है, गुप्त रखी गई किसी बात को ढूंढना बेहद मुश्किल है। जो व्यक्ति दूसरों की बुराई करता है उसे कभी अपना सहयोगी या मित्र नहीं बनाना चाहिए। ऐसे व्यक्ति कभी भी धोखा दे सकते हैं।

दूसरे लोगों के रहस्य न सुनें
चाणक्य ने कहा है कि एक अच्छे इंसान को दूसरों के रहस्य सुनने से भी बचना चाहिए। दूसरे लोगों के रहस्य सुनना अच्छे शिष्टाचार का हिस्सा नहीं है। आचार्य चाणक्य ने कहा है कि जिस प्रकार दूसरों के धन का लालच करने से चोरी या अपहरण करने की प्रवृत्ति होती है, उसी प्रकार दूसरों की गुप्त बातें सुनना भी दोष है। सामाजिक दृष्टि से भी यह अच्छा गुण नहीं है।

सहकर्मियों या सहायकों से अच्छा व्यवहार रखें
चाणक्य यह भी कहते हैं कि प्रत्येक स्वामी को अपने सहायक या सेवक के प्रति उदार होना चाहिए। जो स्वामी अपने सेवक के प्रति कठोर होता है, कालांतर में वही सेवक स्वामी का विरोधी बन जाता है और स्वामी की सारी पोल खोल देता है। कई बार इन लोगों की वजह से मालिक की जान खतरे में पड़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button