Haryana

6 National Highway Haryana : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा मे जल्द बनकर तैयार होगे 6 नेशनल हाईवे,

हरियाणा राज्य का जींद जिला है, जहां आने वाले समय में 1-2 नहीं बल्कि 6-6 हाईवे कनेक्टिविटी होने वाली है। जींद विकास के मामले में काफी पीछे है, लेकिन इन राजमार्गों के निर्माण से जींद के विकास में एक बार फिर तेजी आएगी।

6 National Highway Haryana : हरियाणा में राष्ट्रीय राजमार्गों का जाल बिछाया जा रहा है, दरअसल आने वाले समय में हरियाणा राज्य का हर शहर राष्ट्रीय राजमार्गों से जुड़ जाएगा।

राष्ट्रीय राजमार्गों को किसी भी देश की रीढ़ की हड्डी माना जाता है, क्योंकि राष्ट्रीय राजमार्गों के जरिए देश से जुड़ी सभी परिवहन सुविधाएं एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचती हैं।

यह भी पढे :Sirsa Crime News : हरियाणा के सिरसा मे दिल दहला देने वाली घटना आई सामने,अपनी पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने ट्रक से कुचला,

हरियाणा राज्य का जींद जिला है, जहां आने वाले समय में 1-2 नहीं बल्कि 6-6 हाईवे कनेक्टिविटी होने वाली है। जींद विकास के मामले में काफी पीछे है, लेकिन इन राजमार्गों के निर्माण से जींद के विकास में एक बार फिर तेजी आएगी।

यह भी पढे :HBSE Board Result : हरियाणा में 10वीं 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी,इस दिन जारी होगा 10वीं 12वीं कक्षा का रिजल्ट

जींद को हरियाणा की राजनीतिक राजधानी कहा जाता है क्योंकि इसकी धरती ने कई राजनीतिक नायकों को जन्म दिया है हरियाणा का सबसे पुराना शहर जींद अब विकास की गति पकड़ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि नए राजमार्गों के कारण शहर से कनेक्टिविटी बढ़ रही है।6 National Highway Haryana

हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, हरियाणा मे जल्द बनकर तैयार होगे 6 नेशनल हाईवे,

सोनीफ़त से जींद 352 ए राष्ट्रीय राजमार्ग
सोनीपत से जींद के बीच सफर को आसान बनाने के लिए बनाए जा रहे 352ए नेशनल हाईवे पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यह राजमार्ग जल्द ही पूरा हो जाएगा और जींद शहर के लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान करना शुरू कर देगा। नेशनल हाईवे 352ए सोनीपत को जींद से जोड़ेगा, इस पर काम भी आरभ हो गया है और जल्द ही निर्माण कार्य पूरा होगा।6 National Highway Haryana

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के तहत इस राजमार्ग का निर्माण कार्य 2 अलग-अलग कंपनियों द्वारा किया जा रहा है। इस हाईवे की कुल लंबाई 80 किमी है, जिसे 2 भागों में बांटा गया है, इस हाईवे का निर्माण 2 भागों में सोनीपत से गोहाना और गोहाना से जींद तक ​​चल रहा है।6 National Highway Haryana

170 करोड़ की लागत से तैयार होगा जींद पानीपत स्टेट हाईवे
जींद में जहां सोनीपत नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है, वहीं सरकार जींद से पानीपत के बीच स्टेट हाईवे बनाने वाली है। हरियाणा सरकार हाईवे के निर्माण पर 170 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है। सेंटर रोड फंड स्कीम के तहत बनने वाले इस हाईवे का निर्माण पूरा होने के बाद जींद से पानीपत जाने वाले हजारों यात्रियों को फायदा होगा।6 National Highway Haryana

कब मिलेगा जींदवासियों को 152डी का फायदा
जींद शहर में 152डी की कनेक्टिविटी के बाद जींदवासियों इसका फायदा उठा रहे हैं। आपको बता दें कि 152डी की कनेक्टिविटी के बाद जींदवासियों को अंबाला और चंडीगढ़ जाने में 4 घंटे का समय लगता था। 152 डी बनने के बाद 2 घंटे में आसानी से पहुच सकते है। राष्ट्रीय राजमार्ग ने नागरिकों के लिए दिल्ली और राजस्थान की यात्रा करना आसान बना दिया है।6 National Highway Haryana

जम्मू-कटरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग
जम्मू-कटरा-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण एनएचएआई द्वारा किया जा रहा है। यह राजमार्ग जींद जिले के पिलुखेड़ा से होकर गुजरेगा। यह राजमार्ग जींद शहर की दिल्ली से कनेक्टिविटी को भी आसान बना देगा। इस हाईवे के बनने के बाद हरियाणा राज्य के कई जिलों को ट्रैफिक से निजात मिलेगी. इस राजमार्ग के निर्माण के बाद जींद जिले का विकास एक बार फिर से रफ्तार पकड़ रहा है।

रोहतक-जींद-नरवाना राष्ट्रीय राजमार्ग
जींद शहर को रोहतक और नरवाना से जोड़ने वाला हाईवे 352 बनकर तैयार हो गया है। आपको बता दें कि इस फोरलेन हाईवे की सौगात कई साल पहले जींदवासियों को दी गई थी, लेकिन इस पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका था, लेकिन अब काफी लंबे समय के बाद यह हाईवे पूरा हो चुका है। जींद के लोगों के लिए रोहतक दिल्ली के साथ-साथ पंजाब की यात्रा करना सरल हो गया है।

डबवाली -पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग
जींद जल्द ही डबवाली -पानीपत राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ जाएगा। इस राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण को मंजूरी दे दी गई है और सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया गया है, यह राजमार्ग करनाल, जींद, पानीपत, फतेहाबाद और सिरसा को जोड़ेगा, साथ ही जींद के लोगों की यात्रा भी आसान बनाएगा। उत्तर प्रदेश में सिरसा से मुजफ्फरनगर तक हाईवे का निर्माण किया जाएगा। इस सड़क के बनने से जींद के कपास व्यापारियों को सिरसा आने-जाने में काफी सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button