Dabwali Panipat Expressway:हरियाणा में डबवाली से पानीपत तक जल्द बनेगा फोर-लेन एक्सप्रेसवे,इन शहरों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
Dabwali Panipat Expressway Route Map:डबवाली, कालावाली, रोड़ी, सरदूलगढ़, हंसपुर, रतिया, भूना, उकलाना, सनियाना, लितानी, उचाना, वुहान, नगूरां, असंध, सफीदों से लेकर पानीपत तक इसका निर्माण होगा।

Dabwali Panipat Expressway:हरियाणा-पंजाब सीमा पर डबवाली से पानीपत तक फोरलेन हाईवे बनाया जाएगा। 300 किमी लंबा फोरलेन हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जिंद और करनाल शहरों से होकर गुजरेगा।
सिरसा से पानीपत तक कोई सीधी सड़क नहीं थी। इस फोरलेन हाईवे के बनने से डबवाली से पानीपत तक का सफर आसान हो जाएगा। डबवाली पंजाब और राजस्थान की सीमा पर हरियाणा के सिरसा जिले का आखिरी छोर है। राजस्थान और पंजाब से पानीपत तक कोई सीधा रास्ता नहीं था।
ड्रीम प्रोजेक्ट
दुष्यंत चौटाला के ड्रीम प्रोजेक्ट से करीबन हरियाणा के 14 शहरों को बेनीफिट मिलेगा. यह फोरलेन हाईवे डबवाली को सीधे पानीपत शहर से जोड़ेगा। दुष्यन्त सिंह चौटाला इसे हरियाणा के विकास की रीढ़ मानते हैं।
दुष्यन्त सिंह चौटाला बेहतर परिवहन व्यवस्था खासकर शहरी इलाकों को सड़कों से जोड़कर विकास को गति देना चाहते हैं। प्रदेश में विकास को गति देने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए दुष्यन्त सिंह चौटाला सिरसा के डबवाली से पानीपत तक चार लेन सड़क का निर्माण करना चाहते है।
फोरलेन हाईवे से हरियाणा के साथ-साथ पंजाब और राजस्थान को भी फायदा होगा। इसका निर्माण सिरसा के गांव चौटाला तक होना है। इस फोरलेन हाईवे के पूरा होने से सिरसा के लोगों को पानीपत और उससे आगे यूपी तक यात्रा करने में सुविधा होगी।
यह फोर-लेन हाईवे हरियाणा के पूर्वी छोर को पश्चिमी छोर से सीधे जोड़ेगा। फोर-लेन हाईवे चौटाला गांव से आगे राजस्थान के अन्य जिलों के साथ कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा। डबवाली हाईवे से पंजाब के बठिंडा और श्रीमुक्तसर जिलों के साथ कनेक्टिविटी को मजबूत मिलेगी।
यह फोर लेन हाईवे इन इन शहरों से होकर गुजरेगा
डबवाली, कालावाली, रोड़ी, सरदूलगढ़, हंसपुर, रतिया, भूना, उकलाना, सनियाना, लितानी, उचाना, वुहान, नगूरां, असंध, सफीदों से लेकर पानीपत तक इसका निर्माण होगा।