Deputy Forest Ranger Haryana:हरियाणा मे डिप्टी फॉरेस्ट रेंजरों के लिए खुला प्रमोशन का रास्ता,वन विभाग ने बदले प्रमोशन के नियम
हरियाणा में डिप्टी फॉरेस्ट रेंजरों को अब आसानी से प्रमोशन मिल सकेगा।वन अधिकारियों के 50 फीसदी पद प्रमोशन से भरे जाएंगे,जबकि 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
![Deputy Forest Ranger Haryana:हरियाणा मे डिप्टी फॉरेस्ट रेंजरों के लिए खुला प्रमोशन का रास्ता,वन विभाग ने बदले प्रमोशन के नियम](https://dharataltimes.com/wp-content/uploads/2024/01/Deputy-Forest-Ranger-Haryana.jpg)
Deputy Forest Ranger Haryana :हरियाणा में डिप्टी फॉरेस्ट रेंजरों को अब आसानी से प्रमोशन मिल सकेगा।वन अधिकारियों के 50 फीसदी पद प्रमोशन से भरे जाएंगे,जबकि 50 फीसदी पद सीधी भर्ती से भरे जाएंगे।
पर्यावरण,वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव विनीत गर्ग ने इस संबंध में आदेश जारी किया हैं।डिप्टी रेंजर्स को पदोन्नति में लाभ देने के लिए वन विभाग के तृतीय श्रेणी पदों के भर्ती एवं सेवा नियमों में बदलाव कर दिया है।
डिप्टी रेंजर्स को प्रमोशन के बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय की अनुशंसा पर नियमों में बदलाव किया है।
Deputy Forest Ranger Haryana
वर्तमान में हरियाणा में फॉरेस्ट रेंजर्स के 126 पद हैं, जिनमें से 67 प्रतिशत पद हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से सीधी भर्ती करके भरे जाते हैं और 33 प्रतिशत पर डिप्टी रेंजर्स से प्रमोशन द्वारा भरे जाते हैं।
भारतीय वन सेवा के अधिकारी ही मुख्य वन्य जीव प्रतिपालक बन सकते है।मुख्य वन्यजीव वार्डन का पद राज्य के नियमों से हटाया गया है।इस पद को भारत सरकार द्वारा भारतीय वन सेवा हरियाणा कैडर में पीसीसीएफ स्तर पर शामिल कर लिया गया है।Deputy Forest Ranger Haryana