Haryana

Faridabad News : हरियाणा के फरीदाबाद मे लव मैरिज के 15 दिन बाद लड़का फरार,लड़की ने दूसरी मंजिल से कूदकर की आत्महत्या

हरियाणा के फरीदाबाद में एक लड़की ने प्रेम विवाह के 15 दिन बाद दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

Faridabad News : हरियाणा के फरीदाबाद में एक लड़की ने प्रेम विवाह के 15 दिन बाद दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि लड़की ने घर से भागकर अपने प्रेमी से शादी कर ली थी लेकिन कुछ दिन बाद प्रेमी घर से भाग गया यह सब लड़की सहन नहीं कर सकी और घर की दूसरी मंजिल से कूद गई।

दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के मुताबिक, बदरपुर बॉर्डर की रहने वाली प्रियंका इलाके में रहने वाले युवक अर्जुन से प्यार करती थी।

अर्जुन मूल रूप से बिहार के कटिहार जिले के रहने वाले हैं और वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के रहने वाले हैं। बाद में वे अपने रिश्तेदारों के खिलाफ जाकर घर से भाग गए और उन्होंने फरीदाबाद कोर्ट में शादी भी कर ली।Faridabad News

लेकिन 15 दिन बाद युवक ने लड़की को धोखा दिया और घर से भाग गया।इसके बाद लड़की अपने पिता के घर लौट आई थी। लड़की के भाई सतेंद्र प्रताप ने कहा कि अर्जुन ने दहेज की मांग करते हुए प्रियंका को अपने साथ रखने से मना कर दिया और धमकी दी कि अगर उसे उसके पास भेजा गया तो वह उसे काट देगा।Faridabad News

यह भी पढे :Faridabad News : स्वास्थ्य विभाग की विजिलेंस टीम ने फ़रीदाबाद जिले के वीके अस्पताल के हार्ट सेंटर पर छापा मारा

अर्जुन के भाग जाने के बाद प्रियंका अकेली हो गई थी।31 मार्च को उसके पिता उसे घर ले आए थे। उसकी बहन घर आने के बाद दूसरी मंजिल पर सोने चली गई थी।

यह भी पढे :Power Supply Off Jind : हरियाणा के जींद मे आज दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी बिजली आपूर्ति ,जानिए बिजली आपूर्ति बंद का कारण

रात को प्रियंका ने अर्जुन से फोन पर बात भी की थी,लेकिन अर्जुन ने कुछ ऐसा कह दिया कि प्रियंका उसे बर्दाश्त नहीं कर पाई और दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उन्हें काफी गंभीर चोट लगी थी। प्रियंका को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।Faridabad News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button