Haryana

Garmi Ka Kahar : हरियाणा के फ़रीदाबाद मे भीषण गर्मी से अचानक चक्कर खाकर गिरने से 4 लोगों की मौत,

आज हरियाणा में लोग गर्मी से बेहाल हैं।दिन भर गर्मी का दौर जारी रहा। लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। फरीदाबाद में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मृत्यु हो गई।

Garmi Ka Kahar : आज हरियाणा में लोग गर्मी से बेहाल हैं।दिन भर गर्मी का दौर जारी रहा। लोगों को घर से बाहर निकलने में दिक्कत हो रही है। फरीदाबाद में अलग-अलग जगहों पर चार लोगों की मृत्यु हो गई।

सभी घर से निकले और वापस नहीं लौटे। कुछ की सड़क किनारे और कुछ की पार्क में मौत हो गई। मौत का कारण गर्मी को भी माना जा रहा है। पुलिस ने शवों को बादशाह खान अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया है।

पुलिस ने सेक्टर-21डी में बड़खल की ओर जाने वाली सड़क के किनारे से प्रमोद शंकर का शव बरामद किया। प्रमोद इंदिरा गांधी कॉलोनी में रहता था। वह बड़खल में एक वर्कशॉप में काम करता था।

यह भी पढे : Fatehabad Crime News : हरियाणा के फतेहाबाद मे घरेलू झगडे ने ली इकलौते बेटे की जान,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वर्कशॉप जाते समय न जाने रास्ते में क्या हुआ, वह सड़क किनारे लेट गया और वहीं उसकी मौत हो गई। पुलिस को संदेह है कि गर्मी बढ़ रही थी और वह नशीली दवाओं के प्रभाव में था। इसी वजह से उसकी मौत हुई होगी।Garmi Ka Kahar

पुलिस ने लखानी धर्मशाला के पास एक पार्क से 38 वर्षीय राजन नामक व्यक्ति का शव बरामद किया। उन्हें नंबर दो का रहने वाला कहा जाता है। उसके पास एक बैग मिला।Garmi Ka Kahar

जिसमें भुजिया बनाने की सामग्री थी। उसके मुँह से झाग निकल रहा था। आशंका है कि वह गर्मी से राहत पाने के लिए पार्क में आया था और यहीं उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मृत्यु हो गई।Garmi Ka Kahar

सेक्टर-16 स्थित साईं मंदिर के पास 45 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई पुलिस के अनुसार, शख्स ने मांगकर खाना खाया और दिन भर इधर-उधर घूमता रहा। आज वह अचानक बीमार पड़ गए और कुछ ही देर बाद उनकी मृत्यु हो गई। संभावना है कि गर्मी के कारण ऐसा हुआ होगा।

बादशाह खान अस्पताल चौक के पास एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया।आसपास के लोगों ने बताया कि आज अधिक गर्मी थी। इस शख्स को चक्कर आ गया और वह गिर गया। कुछ ही क्षणों में उसकी मृत्यु हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button