Haryana

Gurugram News : हरियाणा के गुरुग्राम के दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में फायर बॉल बनाने वाली कंपनी में देर रात भीषण आग लगने से हुआ बड़ा धमाका, हादसे में एक सुरक्षा गार्ड समेत चार लोगों की मौत

हरियाणा के गुरुग्राम के दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में फायर बॉल बनाने वाली कंपनी में देर रात भीषण आग लगने से बड़ा धमाका हो गया। जिससे आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

Gurugram News : हरियाणा के गुरुग्राम के दौलताबाद इंडस्ट्रियल एरिया में फायर बॉल बनाने वाली कंपनी में देर रात भीषण आग लगने से बड़ा धमाका हो गया। जिससे आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

हादसे में एक सुरक्षा गार्ड समेत चार लोगों की मौत हो गई। छह अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए। फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढे : Jhajjar Crime News : हरियाणा के झज्जर में 65 वर्षीय पुजारी की तेजधार हथियार से हत्या,आरोपी मौके से फरार

प्राप्त जानकारी के अनुसार दौलताबाद औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी फायर बॉल बनाने का काम करती है। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 2 बजे हुआ था।Gurugram News

भीषण आग के बाद भयानक विस्फोट हुए। दमकल की दर्जनों गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। धमाकों से 200 से 500 मीटर दूर की कंपनियों को भी नुकसान पहुंचा है। बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और मलबे की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढे : Sirsa News : हरियाणा के सिरसा में कल रात हुई बारिश से घर की छत गिरने से एक महिला की मौत

मौके पर पहुंचे डीसीपी करण गोयल ने बताया कि हादसे में छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बचाव कार्य जारी है। पुलिस को 10 लोगों के फंसे होने की सूचना मिली थी। उनमें से 6 कंपनी में थे और अन्य 4 आसपास की कंपनी में थे।

पुलिस को संदेह है कि अभी भी एक और व्यक्ति फंसा हुआ है,जिसके लिए ऑपरेशन जारी है। पुलिस ने कहा कि कंपनी के मालिक को हिरासत में ले लिया गया है। यदि कोई लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।Gurugram News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button