Haryana Mukhyamantri Kisan Evam Khetihar Mazdoor Jiwan Suraksha Yojana : हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने मुख्यमंत्री किसान एवं खेत मजदूर जीवन सुरक्षा योजना में आयु सीमा खत्म करने का लिया फैसला
हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने किसानों और खेत मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री किसान एवं खेत मजदूर जीवन सुरक्षा योजना में आयु सीमा खत्म करने का बड़ा फैसला किया है।

Haryana Mukhyamantri Kisan Evam Khetihar Mazdoor Jiwan Suraksha Yojana : हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने किसानों और खेत मजदूरों के लिए मुख्यमंत्री किसान एवं खेत मजदूर जीवन सुरक्षा योजना में आयु सीमा खत्म करने का बड़ा फैसला किया है। योजना के तहत अब 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे और 65 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति भी लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस योजना के तहत किसानों, खेतिहर मजदूरों, मार्केट यार्ड श्रमिकों को कृषि मशीनरी पर काम करते समय मृत्यु या विकलांगता की स्थिति में 37,500 रुपये से 5 लाख रुपये तक की वित्तीय सहायता दी जाती है।Haryana Mukhyamantri Kisan Evam Khetihar Mazdoor Jiwan Suraksha Yojana
सीएम नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के सख्त निर्देश दिए।सीएम ने अधिकारियों को कालका की सेब मंडी में 15 जुलाई से काम शुरू करने के भी निर्देश दिए।Haryana Mukhyamantri Kisan Evam Khetihar Mazdoor Jiwan Suraksha Yojana
सीएम ने कहा कि जमीन की उपलब्धता न होने या अन्य विभागों से मंजूरी न मिलने के कारण कई परियोजनाओं में देरी हो रही है। ऐसे सभी मुद्दों के समाधान के लिए पीएम गति शक्ति की तर्ज पर राज्य में हरियाणा गति शक्ति बनाई जानी चाहिए।