Haryana News : हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी, महंगी बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा
नई सोलर एनर्जी प्रोत्साहन स्कीम (SUPY) के तहत, सरकारी कर्मचारी, बोर्ड-कॉर्पोरेशन के कर्मचारी और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के परमानेंट कर्मचारी अब अपने घरों की छतों पर 5 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवा सकेंगे ।

Haryana News : हरियाणा के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है । सैनी सरकार ने महंगी बिजली के बोझ से राहत देने और क्लीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है ।
Haryana News : हरियाणा में सरकारी कर्मचारियों की लगी लॉटरी, महंगी बिजली बिल से मिलेगा छुटकारा
नई सोलर एनर्जी प्रोत्साहन स्कीम (SUPY) के तहत, सरकारी कर्मचारी, बोर्ड-कॉर्पोरेशन के कर्मचारी और हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के परमानेंट कर्मचारी अब अपने घरों की छतों पर 5 किलोवाट तक के रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवा सकेंगे । इससे कर्मचारियों को सब्सिडी के साथ-साथ एक ब्याज मुक्त ऋण भी मिलेगा, ताकि कर्मचारियों पर एक साथ खर्च का बोझ न पड़े ।
इस स्कीम का फ़ायदा सिर्फ़ परमानेंट अफ़सरों और कर्मचारियों को ही मिलेगा । हरियाणा में करीब 4 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, जिनमें से करीब 2.70 लाख परमानेंट और 1.25 लाख टेम्पररी हैं । एलिजिबल कर्मचारियों को बिजली डिपार्टमेंट से मिली बिना ब्याज वाली लोन की रकम आसान किश्तों (महीने या दो महीने में) में बिजली बिल के ज़रिए जमा करनी होगी ।




































