Weather
Weather Alert:मिचौंग तूफान से देश में बदला मौसम,कहीं पर हो रही है बर्फबारी तो कहीं पर हो रही है भारी बारिश,
पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।

Weather Alert:मिचौंग तूफान के कारण देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है।हालांकि,बारिश धीमी हो गई है।पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण तापमान शून्य से नीचे चला गया है।जबकि मैदानी राज्यों में लोग फिलहाल ठंड का इंतजार कर रहे हैं।
पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।मणिपुर,मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर मध्यम बारिश होने की उम्मीद है।
तमिलनाडु, केरल,कर्नाटक,मराठवाड़ा,पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की उम्मीद है।उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान काफी गिर गया है।देश के उत्तरी भागों में पिछले कुछ दिनों से शुष्क मौसम की स्थिति बनी हुई है।