Haryana

Kabaddi World Cup Dabwali: हरियाणा के डबवाली मे होगा कबड्डी वर्ल्ड कप,कई देशों की टीमें दिखाएंगे अपना हुनर

मार्च में देश के इतिहास का सबसे बड़ा कबड्डी टूर्नामेंट कबड्डी विश्व कप आयोजित करने जा रही है।

Kabaddi World Cup Dabwali: जननायक जनता पार्टी युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है।जेजेपी मार्च में देश के इतिहास का सबसे बड़ा कबड्डी टूर्नामेंट कबड्डी विश्व कप आयोजित करने जा रही है।Kabaddi World Cup Dabwali

टूर्नामेंट में छह देशों संयुक्त राज्य अमेरिका,ऑस्ट्रेलिया,न्यूजीलैंड,यूनाइटेड किंगडम,कनाडा और भारत की सर्कल कबड्डी टीमें भाग लेंगी और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरियाणा की धरती डबवाली में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।इसकी जानकारी जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने खुद दी है।Kabaddi World Cup Dabwali

जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला ने कहा कि मार्च में दो दिवसीय खेल मेले में हरियाणा की अंतरराज्यीय टीमों के लिए कबड्डी टूर्नामेंट का भी आयोजन किया जाएगा।टूर्नामेंट में हरियाणा के सभी जिलों की टीमें भाग लेंगी।

साथ ही विधायक नैना चौटाला और महिलाओं की मांग पर ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन किया जाएगा।इसमें महिलाओं के लिए मटका दौड़ और बुजुर्गों और बच्चों के लिए दौड़ जैसे ग्रामीण खेल कार्यक्रम शामिल होंगे।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए उन्हें खेलों के प्रति जागरूक करना जरूरी है।हम नशे के खिलाफ इस महान लड़ाई को जारी रखेंगे।दिग्विजय सिंह चौटाला ने यह भी बताया कि जेजेपी जल्द ही नशे के खिलाफ एक अनूठी पहल शुरू करने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button