Haryana

Karnal News : हरियाणा के करनाल में पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 2 घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया

हरियाणा के करनाल में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग में दो महिला कर्मचारी बुरी तरह झुलस गईं।

Karnal News : हरियाणा के करनाल में एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग में दो महिला कर्मचारी बुरी तरह झुलस गईं। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया।

करनाल में मेरठ रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई।पटाखा फैक्ट्री होने के कारण आग तेजी से फैली और पटाखे फटने लगे। धमाकों की आवाज से स्थानीय और आसपास के लोगों में सनसनी फैल गई।लोगों ने तुरंत आग की सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढे :Haryana Government Job: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने इतने पदों पर निकाली भर्ती

हादसे में दो महिला कर्मचारी भी घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाने के लिए दमकलकर्मियों को 2 घंटे तक कड़ी मेहनत करनी पड़ी।Karnal News

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही स्थानीय लोगों में भी फैक्ट्री मालिक के खिलाफ गुस्सा है। हादसे के बाद से फैक्ट्री मालिक फरार है।Karnal News

मालिक की तलाश की जा रही है। गर्मी के कारण हरियाणा में आग लगने की घटनाएं बढ़ रही हैं। हरियाणा में आए दिन आग लगने की घटनाएं सामने आ रही हैं।कई जगहों पर जनहानि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button