Haryana

Narendra Yadav Haryana : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नेहरूगढ़ गांव के पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने महज 29 साल की उम्र में बनाया विश्व रिकॉर्ड, उत्तरी अमेरिका के अलास्का की 6190 मीटर ऊंची चोटी को किया फतह

रियाणा के रेवाड़ी जिले के नेहरूगढ़ गांव के पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने महज 29 साल की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। नरेंद्र यादव ने उत्तरी अमेरिका के अलास्का की 6190 मीटर ऊंची चोटी को फतह किया है।

Narendra Yadav Haryana : हरियाणा के रेवाड़ी जिले के नेहरूगढ़ गांव के पर्वतारोही नरेंद्र यादव ने महज 29 साल की उम्र में विश्व रिकॉर्ड बनाया है। नरेंद्र यादव ने उत्तरी अमेरिका के अलास्का की 6190 मीटर ऊंची चोटी को फतह किया है। वह पहाड़ पर चढ़ने वाले पहले युवा भारतीय बन गए हैं।

इस अभियान में दुनिया भर से पर्वतारोहियों ने भाग लिया। यह अभियान आईपीएल बायोलॉजिकल द्वारा आयोजित किया गया है।

जिस युवा खिलाड़ी ने पहले डेनाली पर विजय प्राप्त की थी और विश्व रिकॉर्ड बनाया था उसकी उम्र 31 साल, 1 महीने और 25 दिन थी। नरेंद्र यादव ने 29 साल 6 महीने और 8 दिन की उम्र में रिकॉर्ड तोड़ दिया है।Narendra Yadav Haryana

यह भी पढे : Rohtak News : हरियाणा के रोहतक मे खड़े ट्रक से टकराई गाड़ी, ड्राइवर गंभीर रूप से घायल

15 जून को नरेंद्र यादव ने तालकीतना से बेस कैंप के लिए चार्टर फ्लाइट ली और वहां से पैदल चलकर कैंप-I तक पहुंचे । 23 जून को रात 10 बजकर 29 मिनट पर उन्होंने तिरंगा फहराया और भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन किया।Narendra Yadav Haryana

2012 में बेसिक ऑफ माउंटेनियरिंग, 2013 में एडवांस्ड, 2015 में एमओआई, 2022 में सर्च एंड रेस्क्यू के साथ सभी कोर्स पास किए थे। नरेंद्र ने पांच महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर विजय प्राप्त की और कई विश्व रिकॉर्ड बना दिए है।

जिसमें 2016 और 2022 में बिना अनुकूलन के 6 दिनों में माउंट एवरेस्ट फतह किया गया। उन्होंने 3 बार किलिमंजारो, 2 बार ट्रेवल्स में एल्ब्रस,2 बार कोज़ास्को और ऑस्ट्रेलिया की 10 सबसे ऊंची चोटियों पर फतह हासिल की है।

यह भी पढे : Manesar To Pehowa State Highway : कुरुक्षेत्र वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, 30 करोड़ रुपए से होगी कुरूक्षेत्र जिले के मानेसर से पिहोवा स्टेट हाईवे की मरम्मत

हरियाणा के नरेंद्र यादव ने अलास्का की 6190 मीटर ऊंची चोटी को फतह कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इस अद्भुत उपलब्धि ने उन्हें न केवल भारत बल्कि दुनिया भर के पर्वतारोहियों के बीच एक अलग स्थान दिलाया है।Narendra Yadav Haryana

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button