Haryana

SYL News:SYL नहर विवाद को सुलझाने के लिए पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री कल शाम 4 बजे चंडीगढ़ के ताज होटल में करेंगे बैठक

पंजाब और हरियाणा के बीच एसवाईएल विवाद दशकों पुराना है।विवाद को सुलझाने की कोशिश के लिए कल शाम 4 बजे चंडीगढ़ के ताज होटल में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।

SYL News: केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत कल पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों की अहम बैठक करेंगे। बैठक में एसवाईएल विवाद के समाधान पर चर्चा होगी।

यह भी पढे :Global City Gurugram:ग्लोबल सिटी गुरुग्राम को दुबई और सिंगापुर की तर्ज पर ग्लोबल सिटी के रूप में विकसित करने का काम अगले महीने से होगा शुरू

सुप्रीम कोर्ट सतलुज-यमुना लिंक नहर विवाद पर जनवरी के दूसरे हफ्ते में सुनवाई करने वाला है।केंद्र सरकार उससे पहले एक बार फिर बातचीत के जरिए मामला सुलझाना चाहती है।

पंजाब और हरियाणा के बीच एसवाईएल विवाद दशकों पुराना है।विवाद को सुलझाने की कोशिश के लिए कल शाम 4 बजे चंडीगढ़ के ताज होटल में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक बुलाई गई है।SYL News

एसवाईएल विवाद को सुलझाने के लिए जहां पंजाब और हरियाणा के मुख्यमंत्री केंद्रीय जल संसाधन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में बैठक करेंगे,वहीं पंजाब के किसान संगठन भी इस बैठक का विरोध करने के लिए एकजुट हो गए हैं।

पंजाब में किसान संगठनों ने भी बैठक का विरोध करने की तैयारी कर ली है।किसान संगठनों का कहना है कि पंजाब के पास किसी अन्य राज्य को देने के लिए पानी नहीं है।पंजाब के किसान खुद पानी की कमी से जूझ रहे हैं।SYL News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button