Train Canceled Hisar : हिसार-रेवाड़ी सेक्शन मे आज से 6 फरवरी तक ट्रेनें रद्द,जानिए ट्रेन रद्द का कारण
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर सादुलपुर-हिसार रेलखंड के मध्य झुंपा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है।इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ।

Train Canceled Hisar :उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर सादुलपुर-हिसार रेलखंड के मध्य झुंपा स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा है।इस कार्य के लिए रेल यातायात प्रभावित हुआ।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार ट्रेन संख्या 04351,दिल्ली-हिसार 2 फरवरी से 6 फरवरी तक दिल्ली से चलेगी।यह सेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी।सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के बीच आंशिक रद्दीकरण रहेगा।
ट्रेन संख्या 04368, हिसार-रेवाड़ी 2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से चलेगी यह सेवा हिसार और सादुलपुर स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।Train Canceled Hisar
ट्रेन संख्या 04744,लुधियाना-चूरू सेवा फरवरी तक लुधियाना से चलेगी ट्रेन केवल हिसार स्टेशन तक ही संचालित होगी।यह सेवा हिसार और चूरू स्टेशनों के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।Train Canceled Hisar
ट्रेन संख्या 04745,चूरू-लुधियाना 2 फरवरी से 5 फरवरी तक चूरू की बजाय हिसार स्टेशन से संचालित होगी चूरू और हिसार स्टेशनों के बीच सेवा आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14891,जोधपुर-हिसार रेलवे फरवरी तक जोधपुर से चलेगी यह सेवा सादुलपुर स्टेशन तक ही संचालित होगी।सादुलपुर-हिसार स्टेशनों के बीच आंशिक रद्दीकरण रहेगा।
ट्रेन संख्या 14892,हिसार-जोधपुर ट्रेन 2 फरवरी से 6 फरवरी तक हिसार के स्थान पर सादुलपुर स्टेशन से संचालित होगी।