Uncategorised

Creta को धूल चटाने मार्केट में जल्द आएगा Mahindra Bolero का नया वेरिएंट,जानिए इसके चार्मिंग लुक और दमदार इंजन के बारे मे

Mahindra Bolero को Scorpio-N के प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है। इसके लुक को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम दिया जा सकता है। इसमें आपको नया ट्विन LOGO दिखेगा।

Mahindra Bolero: ऑटो सेक्टर में हर दिन कोई न कोई कार लॉन्च होती है और सबसे दमदार कार बनाने में महिंद्रा का नाम आता है। महिंद्रा अपना नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

महिंद्रा की हर कार की बाजार में जबरदस्त डिमांड है। इसी को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ने अपना नया मॉडल नई बोलेरो लॉन्च करने का फैसला किया है। इसमें आपको कई विविधताएं देखने को मिल सकती हैं।हालाँकि, कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

गजब लुक
Mahindra Bolero को Scorpio-N के प्लेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है। इसके लुक को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और प्रीमियम दिया जा सकता है। इसमें आपको नया ट्विन LOGO दिखेगा।

लाजवाब फीचर्स
इसमें नेक्स्ट जेनरेशन वाले ही फीचर्स होंगे। आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील, ऊंचाई समायोज्य ड्राइवर सीट और स्वचालित एसी यूनिट जैसी मानक सुविधाएँ मिल सकती हैं। इसे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, पावर विंडो,रिमोट लॉकिंग, इंजन आइडल स्टॉप/स्टार्ट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ ऑडियो सिस्टम से भी लैस किया जा सकता है।

दमदार इंजन
इसमें आपको 2.2L mHawk डीजल और 2.0L टर्बो पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है। जो नए अपडेटेड फीचर्स से लैस होगा। यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स में आ सकता है।

कीमत
इसकी मौजूदा कीमत 9.78 लाख से शुरू होती है और माना जा सकता है कि कीमत में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button