Chankya Niti

Chanakya Niti: सफलता पाने के लिए हर मनुष्य में होने चाहिए ये गुण,ये गुण होने पर हर कदम पर मिलेगी सफलता

जिस तरह अच्छा खाना भी बिना पचे फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है और जहर की तरह काम करता है।

Chanakya Niti: चाणक्‍य द्वारा लिखित चाणक्‍य नीति को सफलता का दर्पण कहा जाता है। यह सफलता के कई गुणों के बारे में विस्तार से बताता है। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि सफलता पाने के लिए व्यक्ति को कैसा जीवन जीना चाहिए। यह आपको यह भी बताता है कि सफलता के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

जिस तरह अच्छा खाना भी बिना पचे फायदे की जगह नुकसान पहुंचाता है और जहर की तरह काम करता है। इसी प्रकार शास्त्रों का आचरण न करने के कारण भी यह व्यक्ति के लिए विष के समान कार्य करता है।

आचार्य चाणक्‍य बताते हैं कि ज्ञान का अर्जन और उसका अभ्यास कभी नहीं छोड़ना चाहिए। जो व्यक्ति समय-समय पर शास्त्रों का अभ्यास करता है उसे जीवन के सभी क्षेत्रों में सफलता मिलती है।

अच्छा भोजन स्वस्थ शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इससे मन प्रसन्न रहता है। लेकिन जब कोई व्यक्ति शारीरिक रूप से परेशान होता है या फिर अपच की समस्या होती है तो अच्छा और स्वादिष्ट खाना भी परेशानी बढ़ा देता है।

इसलिए जो व्यक्ति शास्त्रों का ज्ञान प्राप्त कर लेता है और कुछ समय बाद उसका अभ्यास छोड़ देता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति के पास केवल आधा-अधूरा ज्ञान ही रह जाता है। जो इंसान के जहर जितना ही खतरनाक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button