Automobile

Upcoming Electric SUVs: टाटा, महिंद्रा मारुति ऑटो सेक्टर मे करने वाली है बड़ा धमाका, इस साल लॉन्च करेगी टॉप 10 इलेक्ट्रिक SUV

Upcoming Electric SUVs In 2024: एसयूवी की बढ़ती मांग भारतीय बाजार में ऑटो कंपनियों की लाइन-अप से स्पष्ट है। सिर्फ ICE ही नहीं, भारत में लॉन्च होने वाली कई नई इलेक्ट्रिक कारें भी SUV होने वाली हैं।

Upcoming Electric SUVs: एसयूवी की बढ़ती मांग भारतीय बाजार में ऑटो कंपनियों की लाइन-अप से स्पष्ट है। सिर्फ ICE ही नहीं, भारत में लॉन्च होने वाली कई नई इलेक्ट्रिक कारें भी SUV होने वाली हैं।

धरातल टाइम्स इस साल 2024 में लगभग 10 इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च हो सकती हैं। इनमें से कुछ लॉन्च होने वाली हैं जबकि अन्य के बारे में अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं है।

ये इलेक्ट्रिक एसयूवी इसी साल हो सकती हैं लॉन्च


  • Tata Punch EV
  • Maruti Suzuki eVX
  • Hyundai Creta EV
  • Mahindra Xuv300 EV
  • Mahindra XUV.e8
  • Tata Curvv EV
  • Tata Harrier & Safari EV
  • Kia EV9
  • Skoda Enyaq EV
  • Citroen C3 Aircross EV

ये ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी इसी साल लॉन्च हो सकती हैं। इनमें से पहली टाटा पंच ईवी होगी। टाटा मोटर्स ने आधिकारिक तौर पर नई पंच ईवी का अनावरण किया है। इसके जनवरी-फरवरी 2024 में ही लॉन्च होने की उम्मीद है।

इच्छुक खरीदार इस ALL-इलेक्ट्रिक एंट्री-लेवल एसयूवी को 21,000 रुपये की टोकन मनी के साथ ऑनलाइन या टाटा डीलरशिप से बुक कर सकते हैं। धरातल टाइम्स यह बिल्कुल नए acti.ev आर्किटेक्चर पर आधारित है। टाटा पंच.ईवी को कुल 5 वेरिएंट्स- स्मार्ट, स्मार्ट प्लस, एडवेंचर, एम्पावर्ड और एम्पावर्ड प्लस में पेश किया जाएगा।

मारुति सुजुकी ने भी पहले ही घोषणा कर दी है कि वह इस साल के अंत तक भारतीय बाजार में eVX इलेक्ट्रिक एसयूवी का उत्पादन संस्करण लॉन्च करेगी।

ई-एसयूवी का निर्माण सुजुकी के गुजरात प्लांट में किया जाएगा। इसे यूरोप समेत कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निर्यात भी किया जाएगा। यह बिल्कुल नए स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। सुजुकी eVX को दो बैटरी विकल्प- 48kWh और 60kWh में लाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button