Chankya Niti

Chanakya Niti: शत्रु को पराजित करने के लिए ध्यान रखें चाणक्‍य की ये बातें, फिर आपको कोई नहीं हरा पाएगा

आचार्य कहते हैं कि किसी भी इंसान को दिल से बहुत भोला या बहुत सरल नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों को हमेशा नुकसान और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Chanakya Niti: चाणक्य ने अपनी नीति में कई ऐसी बातो का जिक्र किया है जिनका पालन करने से मनुष्य का जीवन बदल सकता है, लेकिन ज्यादातर मनुष्य इनके बारे में नहीं जानते हैं।

हम सभी जानते हैं कि चाणक्य ने अपनी बुद्धि और विवेक के बल पर मगध के साम्राज्य को पूरी तरह से नष्ट कर दिया था, जिसके बाद चंद्रगुप्त मौर्य को वहां का सम्राट बनाया था। इसके अलावा आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल में कई किताबें लिखीं जिन्हें लोग आज भी पढ़ते हैं।

चाणक्य ने अपने ग्रंथों में कई महत्वपूर्ण बातें लिखी हैं जो आज के युग में हर किसी को जाननी चाहिए। इसीलिए आज हम आपको  उन चार चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका ध्यान रखने से आप बच नहीं सकते।

आचार्य कहते हैं कि किसी भी इंसान को दिल से बहुत भोला या बहुत सरल नहीं होना चाहिए। क्योंकि ऐसे लोगों को हमेशा नुकसान और परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे जंगल में सीधे पेड़ पहले काटे जाते हैं और झुके हुए या तिरछे पेड़ छोड़ दिए जाते हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य का जीवन, कर्म, धन, ज्ञान और मृत्यु एक समान हैं और इन पांच तत्वों का निर्माण मां के गर्भ में ही निर्धारित होता है। इस वजह से कोई मनुष्य चाहकर भी इसे बदल नहीं सकता।

चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति यह मानता है कि निश्चित गलत है और अनिश्चित सही है उसका विनाश निश्चित है और सब कुछ नष्ट हो जाता है। इस वजह से हर व्यक्ति को कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छे से सोच लेना चाहिए।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ज्ञान इच्छा रूपी गाय की तरह है जो हर परिस्थिति में मनुष्य के लिए फलदायी ही साबित होता है। विद्या मनुष्य के लिए माता के समान रक्षा करती है और गुप्त धन भी कहलाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button