Bharat Me Kab Aaega Monsoon : 15 जुलाई तक पूरे भारत में फैल जाएगा मॉनसून! गर्मी बोलने वाली है टाटा,बाय-बाय,
मॉनसून 15 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है,लेकिन इस बार मॉनसून तय समय से पहले आ रहा है।अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून दस्तक दे चुका है ।

Bharat Me Kab Aaega Monsoon : इस साल मानसून तय समय से पहले 31 मई को केरल मे दस्तक देगा।दक्षिण-पश्चिम में मानसून आमतौर पर एक सप्ताह के भीतर प्रवेश करता है।
इसके बाद मानसून उत्तर की ओर बढ़ता है। मॉनसून 15 जुलाई तक पूरे देश में फैल जाता है,लेकिन इस बार मॉनसून तय समय से पहले आ रहा है।अंडमान निकोबार द्वीप समूह में मॉनसून दस्तक दे चुका है ।
आईएमडी के अनुसार, ला नीना की सक्रियता के कारण इस साल पिछले साल से ज्यादा बारिश होने की उम्मीद है।अल नीनो लंबे समय से सक्रिय था जिससे मानसून प्रणाली कमजोर हो गई थी,लेकिन इस बार अल नीनो खत्म हो गया है और ला नीना सक्रिय मोड पर है। इसके सक्रिय होने से देश में अच्छी बारिश हो सकती है।
निचली वायुमंडलीय हवाओं की एक ट्रफ रेखा उत्तर प्रदेश से मध्य महाराष्ट्र तक फैली है। मध्य महाराष्ट्र और आसपास के क्षेत्रों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय है।
अगले 24 घंटों के दौरान केरल, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु,आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप, ओडिशा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है।
दक्षिणी छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़, दक्षिणी कोंकण और गोवा और दक्षिणी मध्य महाराष्ट्र से लेकर पश्चिमी हिमालय, विदर्भ, मराठवाड़ा और दक्षिणी मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने का अनुमान है।
हरियाणा,पंजाब,दिल्ली,उत्तर प्रदेश,बिहार,झारखंड,छत्तीसगढ़,राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान और बढ़ने से कुछ हिस्सों में लू चलेगी।